Mahashivratri 2025: भगवान शंकर को प्रसन्न करने के लिए महाशिवरात्रि पर घर लाएं ये 5 चीजें, बढ़ेगा धन-धान्य

By दिव्यांशी भदौरिया | Feb 16, 2025

सनातन धर्म में महाशिवरात्रि पर्व का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, महाशिवरात्रि पर भगवान शिव व देवी शक्ति का मिलन का प्रतीक है। इस दिन भगवान शंकर और व माता पार्वती का विवाह हुआ था। पंचांग के अनुसार, हर महीने की चतुर्दशी तिथि को शिवरात्रि मनाई जाती है हालांकि फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस दिन भगवान शिव के भक्त विधिवत रुप से महादेव और माता पार्वती की पूजा करती हैं। मान्यता के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन कुछ चीजों को घर में लेकर आना काफी शुभ माना जाता है। आइए आपको बताते हैं महाशिवरात्रि के दिन किन चीजों को घर में लाना शुभ होता है।

पारद शिवलिंग

महाशिवरात्रि पर पारद शिवलिंग घर लेकर आना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पारद शिवलिंग में साक्षात भगवान शिव के दर्शन होते हैं। ऐसा करने से भगवान शिव बहुत जल्द प्रसन्न होते हैं। जीवन में सुख-सुविधाओं का आगमन होता है। 

रुद्राक्ष

महाशिवरात्रि के दिन रुद्राक्ष को घर लाना शुभ होता है। मान्यता है कि इस दिन रुद्राक्ष को घर लाने से कष्टों से मुक्ति मिल जाती है और जीवन में खुशहाली आती है।

तांबे का कलश

महाशिवरात्रि के दिन तांबे को कलश को खरीदना काफी शुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से पारिवारिक जीवन खुशहाल होता है और आर्थिक उन्नति मिलती है। शिवलिंग पर तांबे के कलश से जलाभिषेक करना शुभ माना गया है। क्योंकि ऐसा करने से महादेव प्रसन्न होते हैं।

शिव परिवार की प्रतिमा

महाशिवरात्रि पर्व पर शिव परिवार की तस्वीर या प्रतिमा खरीदना शुभ माना जाता है। ध्यान रहे कि शिव परिवार की तस्वीर में भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश, भगवान कार्तिकेय, नंदी और वासुकी प्रतिमा जरुर होनी चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से परिवार पर भगवान भोलेनाथ की कृपा बनी रहती है।

चांदी 

महाशिवरात्रि पर अबूझ मुहूर्त के तौर पर देखा जाता है। इस दिन चांदी की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से धन-धान्य में वृद्धि होती है। 

प्रमुख खबरें

Dubai में Drone धमाके से दहशत, Iran के हमलों के बीच खाड़ी देशों में बढ़ा तनाव

Kolkata की सड़कों पर Mamata Banerjee, गैस संकट और महंगाई पर केंद्र के खिलाफ हल्ला बोल

Jammu में जानलेवा हमला, अब Srinagar Court का शिकंजा, Farooq Abdullah के खिलाफ वारंट

World Cup का न्योता या चेतावनी? Trump ने Iran की Football Team को लेकर कही बड़ी बात