राहुल के समर्थन में महात्मा गांधी के पोते, कहा- अंग्रेजों के दोस्त थे वीर सावरकर, जेल से बाहर निकलने के लिए माफी थी मांगी

By अंकित सिंह | Nov 18, 2022

स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर को लेकर दिए बयान की वजह से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की खूब आलोचना हो रही है। दरअसल, राहुल गांधी ने एक संवाददाता सम्मेलन में दावा किया था कि वीर सावरकर ने अंग्रेजों से माफी मांगी थी और उन्होंने नेहरू, पटेल और महात्मा गांधी को धोखा दिया था। भाजपा राहुल गांधी पर स्वतंत्रता सेनानियों के अपमान का आरोप लगा रही है। इन सब के बीच राहुल गांधी के समर्थन में महात्मा गांधी के पोते तुषार गांधी आए हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि यह सच है कि वीर सावरकर अंग्रेजों के दोस्त थे। इसके साथ ही गांधी ने यह भी दावा किया कि उन्होंने अंग्रेजों से जेल से बाहर निकलने के लिए माफी मांगी थी। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि हमने इसे व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी से लिया है, इतिहास में सबूत है। 

इसे भी पढ़ें: सावरकर के खिलाफ बयान देखकर चौतरफा घिरे राहुल, पोते ने दर्ज कराई शिकायत, उद्धव ने भी किया किनारा

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि टुकड़े-टुकड़े गैंग के साथ भारत जोड़ो यात्रा करने वाले राहुल गांधी कभी हिंदु आतंकवाद की बात करते थे, कभी JNU में भारत के टुकड़े-टुकड़े करने वालों  के साथ खड़े नजर आते थे, अब वे वीर सावरकर पर सवाल उठा रहे हैं। ये कांग्रेस की मानसिकता है, ये एक परिवार से आगे बढ़कर न कुछ देख पाई है और न देख पाएगी। असम CM हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि राहुल गांधी ने वीर सावरकर के लिए जिस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया है, उससे उनकी विचारधारा का पता चलता है। वह देश विरोधी हैं, हिन्दू विरोधी हैं। राहुल गांधी ने जो कहा है देश के लोग उसका बदला लेंगे।

प्रमुख खबरें

नई फीस लगेगी...गद्दारी करने वाले बांग्लादेश को भारत ने दिया सबसे बड़ा झटका

भारत को सबसे खतरनाक मशीन देने वाला है रूस, हिले कई देश!

Jammu Kashmir में अलग हादसों में 2 मजदूरों की जान गई, Samba में गिरा पिलर

DUSU Election: DU ने कड़े किए नियम, प्रचार में अधिकतम 5 लोगों को अनुमति