महात्मा गांधी के विचारों की पहले से कहीं अधिक जरूरत है: गुतारेस ने दिल्ली हिंसा पर कहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 28, 2020

संयुक्त राष्ट्र। दिल्ली में हिंसा पर दुख जताते हुए संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने कहा कि महात्मा गांधी के विचारों की पहले से कहीं अधिक जरूरत है क्योंकि यह समुदायों के बीच सही मायने में मेल-मिलाप की परिस्थितियां पैदा करने के लिए अनिवार्य है।

गुतारेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने बृहस्पतिवार को पत्रकारों को बताया कि दिल्ली के उत्तर पूर्व इलाके में सांप्रदायिक हिंसा में अनेक लोगों के हताहत होने से संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ‘‘बहुत दुखी’’ हैं और उन्होंने हिंसा के मामले में अधिकतम संयम बरतने की अपील की है।

दुजारिक ने कहा, ‘‘दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के बाद लोगों के हताहत होने की रिपोर्टों से वह (संरा प्रमुख) बहुत दुखी हैं। उन्होंने हिंसा को टालने के लिए अधिकतम संयम बरतने की अपील की है।’’उन्होंने कहा, ‘‘अपने पूरे जीवन में महासचिव महात्मा गांधी के विचारों से काफी प्रभावित रहे। आज गांधी के विचारों की पहले से कहीं अधिक जरूरत है और यह समुदायों के बीच मेल-मिलाप की परिस्थितियां पैदा होने के लिए अनिवार्य है।’’

इसे भी पढ़ें: लोग टूट जाते हैं एक घर बनाने में, तुम तरस नहीं खाते बस्तियाँ जलाने में

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने बृहस्पतिवार को कहा था कि कानून प्रवर्तन एजेंसियां हिंसा रोकने, विश्वास बहाली तथा सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए जमीन पर काम कर रहीं है।

प्रमुख खबरें

ब्रिक्स से जाते हुए UAE के Prince ने ड्राइवर के साथ क्या किया! एयरपोर्ट पर हुई चौंकाने वाली घटना

Karnataka Ganesh Chaturthi की शोभायात्रा बनी सियासी मुद्दा, पुलिस की सलाह के बाद बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने

Balaghat में 30 से अधिक बच्चों की मौत पर कॉजपा प्रमुख Abhijeet Deepke ने ‘छद्म इस्तीफे’ से साधा निशाना

Tanvi Patri ने Shaina Manimuthu को हराकर Badminton Asia U-17 का खिताब जीता