कांग्रेस संदेहास्पद पर महबूबा मुफ्ती की पार्टी खतरनाकः शिवसेना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 27, 2017

मुंबई। शिव सेना ने आज भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि महाराष्ट्र और केंद्र में उसका सहयोगी भाजपा कांग्रेस का संस्करण बन गयी है। सेना ने कहा है, ‘‘मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि वह कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं करेंगे। लेकिन कांग्रेस-राकांपा से कई लोगों को भाजपा में शामिल करके उन्होंने अपनी ही पार्टी को कांग्रेस बना लिया।’’ सेना के मुखपत्र सामना में छपे संपादकीय में लिखा है, ‘‘यह कारण है कि कांग्रेस को प्राथमिकता देनी चाहिए लेकिन सवाल यह है कि भाजपा, जो कांग्रेस बन चुकी है, महाराष्ट्र और कांग्रेस को किस दिशा में ले जाएगी।

 

सेना ने भाजपा और फडणवीस पर हमला करते हुए कहा, ‘‘हमारा सलाम उन लोगों को हो जो ‘साला मैं तो कांग्रेस बना गया’ की धुन पर नाचते हैं। मुखपत्र में लिखा गया है, ‘‘फडणवीस को यह कहना चाहिए था कि भाजपा कांग्रेस के साथ नहीं जाएगी लेकिन पाकिस्तान समर्थक महबूबा मुफ्ती के साथ कश्मीर में जाएगी। कांग्रेस संदेहास्पद है लेकिन अफजल गुरु का समर्थन करने वाली महबूबा मुफ्ती के साथ सत्ता में साझेदारी करना, कहीं ज्यादा खतरनाक है।

 

सेना ने यह कहा कि भाजपा के नेता मुंबई के महापौर को लेकर खाली बर्तन से आवाज निकाल रहे हैं। बृहन्मुंबई महानगर पालिका के परिणाम जारी होने के एक दिन बाद शिव सेना ने कहा था कि निकाय का महापौर उनकी पार्टी का ही होगा। सेना का भाजपा पर यह हमला आरएसएस विचारक एमजी वैद्य के उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने भाजपा और शिव सेना को महापौर का पद साझा करने का समर्थन किया क्योंकि राज्य में बीएमसी चुनाव का खंडित जनादेश है।

 

प्रमुख खबरें

ऑपरेशन सिंदूर में हार गया था भारत... कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण विवादित बयान, माफी मांगने से भी किया इनकार, BJP ने दिया तीखा जवाब

पार्टनर से भरण-पोषण का हक नहीं, लिव इन रिलेशनशिप पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बहुत बड़ा आदेश!

PM मोदी को मिला इथियोपिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, अब तक 28 देशों ने नवाजा

पीएम मोदी, अमित शाह को इस्तीफा देना चाहिए..., राहुल-सोनिया को कोर्ट से राहत के बाद बोले मल्लिकार्जुन खड़गे