पाकिस्तान से मिली हार के बाद याद आई महेंद्र सिंह धोनी की भविष्यवाणी, 2016 में कही थी यह बात

By अनुराग गुप्ता | Oct 25, 2021

दुबई। टी20 विश्व कप के सुपर-12 मुकाबले में भारत को पाकिस्तान के हाथों मिली हार के बाद मैदान में खेलभावना दिखाई दी। जहां एक तरफ भारतीय कप्तान विराट कोहली ने पाकिस्तानी विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को गले लगाया। जबकि मुकाबला खत्म होने के बाद पाकिस्तान के खिलाड़ी भारतीय मेंटॉर महेंद्र सिंह धोनी के पास पहुंचे और उनसे बातचीत की। इस दौरान विपक्षी कप्तान बाबर आजम ने महेंद्र सिंह धोनी से हाथ भी मिलाया।

इसे भी पढ़ें: भारत पर जीत के जश्न में पाकिस्तान में जमकर हुई आतिशबाजी,सड़कों पर उतरे प्रशंसक 

वायरल हो रहा धोनी का बयान 

पाकिस्तान से मिली हार के बाद भारतीय प्रशंसकों काफी दुखी दिखाई दिए। इतना ही नहीं मुकाबले के बाद पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का एक बयान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी ज्यादा वायरल हो गया। 

साल 2016 में खेले गए टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले के बाद तत्कालीन भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भविष्यवाणी करते हुए कहा था कि एक तथ्य यह है कि हम 11-0 से उनसे (पाकिस्तान) जीते हैं लेकिन वास्तविकता यह भी है कि हम हारेंगे कभी न कभी, चाहे आज हारे या फिर 10 साल बाद हारे, 20 साल बाद या फिर 50 साल बाद हारे। ऐसा नहीं हो सकता है कि हम हमेशा जीत दर्ज करते रहे।

प्रमुख खबरें

Digvijay Singh के विचारों का Shashi Tharoor ने किया समर्थन, कहा- संगठन को मजबूत किया जाना चाहिए

Manipur में हथियार और गोला-बारूद जब्त, दो लोग गिरफ्तार

फरहान अख्तर की 120 बहादुर का इंतजार खत्म! इस OTT प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी फिल्म, जानें रिलीज की तारीख

Palghar में 6.39 लाख रुपये का प्रतिबंधित गुटखा जब्त; दुकानदार गिरफ्तार