बेस्ट क्रिकेटर होने के साथ-साथ जिम्मेदार नागरिक भी है महेंद्र सिंह धोनी, 30 करोड़ का भरा इनकम टैक्स

By रेनू तिवारी | Dec 02, 2021

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी विश्व के सबसे लोकप्रिय क्रिकेटर्स में से एक है। उनकी शानदार बल्लेबाजी और कप्तानी से भारत ने क्रिकेट की दुनिया में अपना लोहा मनवाया है। धोनी ने कई रिकॉर्ड भारत के नाम करवाये साथ ही विश्व कप का खिताब भी दूसरी बार भारत के सिर पर सजवाया। इसके अलावा भी वो जहां जाते हैं सफलता उन्हें मिलती ही है। महेंद्र सिंह धोनी ने चैन्नई सुपर किंग की कप्तानी की और उसे चार बार आईपीएल का विजेता बनवाया।

 

इसे भी पढ़ें: कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर राज्यों संग बैठक करेंगे स्वास्थ्य मंत्री, अलर्ट मोड पर मोदी सरकार

 

क्रिकेट की उपाधि धारक होने के साथ-साथ धोनी एक जिम्मेदार नागरिक भी हैं। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी झारखंड में सबसे अधिक करदाता बन गए हैं, क्योंकि उन्होंने आकलन वर्ष 2020-21 के लिए आयकर के रूप में 30 करोड़ रुपये का भुगतान किया था। पूर्व कप्तान द्वारा दायर आयकर रिटर्न और दिये गये एडवांस टैक्स के ब्योरे से इसकी जानकारी मिली है। वित्तीय वर्ष 2020-21 में पूर्व कप्तान ने आयकर के रूप में 30 करोड़ रुपये का भुगतान किया था। यानी पिछले साल उनकी कर योग्य आमदनी 100 करोड़ रुपये थी। चालू वित्तीय वर्ष 2021-22 में उन्होंने अप्रैल 2021 से नवंबर 2021 तक एडवांस टैक्स के रूप में 13 करोड़ रुपये जमा किया है।

 

इसे भी पढ़ें: महिला पत्रकार के सवालों पर भड़के राकेश टिकैत, गलत तरीके से छूने का लगाया आरोप


आपको बता दें कि धोनी को एक बार फिर से सीएसके की कप्तानी दी गयी है। धोनी सबसे पहले खिलाड़ी है जिन्हें रिटेन करने की खबरे पहले से ही छा गयी थी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की खिलाड़ियों की नीलामी से पहले मंगलवार को अपने पूर्व कप्तान विराट कोहली जबकि मुंबई इंडियन्स ने उम्मीद के मुताबिक भारत के टी20 कप्तान रोहित शर्मा और तेज गेंदबाजी आक्रमण के अगुआ जसप्रीत बुमराह को रिटेन (अपनी टीम के साथ बरकरार रखना) किया।

 

सीमित ओवरों के क्रिकेट के भारत के महानतम कप्तान और चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) के करिश्माई महेंद्र सिंह धोनी अपनी टीम में आलराउंडर रविंद्र जडेजा के बाद रिटेन होने वाले दूसरे नंबर के खिलाड़ी होंगे। टीम ने रिटेन करने वाले खिलाड़ियों की सूची में रुतुराज गायकवाड़ को चौथे नंबर पर रखा है जबकि मोईन अली को भी रिटेन किया है। जिन बड़े नामों को रिलीज किया गया उसमें खराब फॉर्म से जूझ रहे मुंबई इंडियन्स के आलराउंडर हार्दिक पंड्या और आक्रामक विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन शामिल हैं। 


प्रमुख खबरें

India-Pakistan Conflict | हमारा झगड़ा, हमारा समाधान! चीन के मध्यस्थता दावे पर भारत का कड़ा रुख, तीसरे की भूमिका स्वीकार नहीं

Ranveer Singh की Dhurandhar का बड़ा नुकसान! मिडिल ईस्ट बैन ने रोके 90 करोड़, ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूटर ने खोली पोल

Karnataka Politics | Siddaramaiah के CM कार्यकाल का ऐतिहासिक रिकॉर्ड, नाटी चिकन दावत से जश्न की तैयारी!

जहरीली हवा और कोहरे का डबल अटैक, दिल्ली-NCR में नए साल का धुंधला स्वागत, जीरो विजिबिलिटी, फ्लाइट ऑपरेशन ठप