Uran विधानसभा सीट पर बीजेपी के टिकट पर Mahesh Baldi पेश करेंगे अपना दावा, पिछली बार बतौर निर्दलीय बने थे विधायक

By Prabhasakshi News Desk | Nov 04, 2024

इसी महीने में महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव का ऐलान हो चुका है। जिसके तहत 20 नवंबर को पूरे प्रदेश में एक ही चरण में मतदान होगा। तो वहीं, 23 नवंबर को चुनाव के नतीजे भी आ जाएंगे। ऐसे में प्रदेश के सभी सक्रिय राजनीतिक दल चुनावी तैयारी में जुट गए हैं और जोर-आजमाइश करने लगे हैं। इस विधानसभा चुनाव में उरण सीट से भारतीय जनता पार्टी ने महेश बाल्दी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। 23 नवंबर को यह स्पष्ट हो जाएगा की उरण विधानसभा की जनता ने इतिहास दोहराया है या फिर इतिहास बनाया है।

पिछले चुनाव की बात करें तो उरण विधानसभा क्षेत्र में तीन दलों का समीकरण ज्यादा दिखाई दे रहा था, इसके बावजूद निर्दलीय उम्मीदवार बाजी मारने में कामयाब हुए। लेकिन इस बार वोटिंग का पैटर्न क्या होगा यह देखने लायक होगा। उरण विधानसभा चुनाव में इस बार राजनीतिक समीकरण कुछ अलग ही बनते दिखाई दे रहे है। शिवसेना UBT और शिंदे गुट बनने के बाद यहां का सियासी समीकरण बड़ा रोचक हो गया है, अब यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि पिछली बार जहां निर्दलीय उम्मीदवार ने इस सीट को जीता था, तो वहीं इस बार जनता निर्दलीय पर भरोसा जताती है या फिर चुनाव में कोई ट्विस्ट आता है। महाराष्ट्र का चुनाव बेहद रोचक होने वाला है, जिसमें उरण सीट पर भी सबकी नज़र होगी।

प्रमुख खबरें

JioTag 2 Launch: अब iPhone और Android दोनों पर चलेगा रिलायंस का नया Smart Tracker, जानें क्या हैं फीचर्स

Hardik Pandya और Mahieka Sharma की तिरुमला यात्रा, Wedding Rumours के बीच लिया भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद

Jasprit Bumrah की Knee Injury ने बढ़ाई Team India की टेंशन, Sri Lanka के खिलाफ गेंदबाजी आक्रमण पड़ेगा कमजोर

FDI proposals: भारत ने 2025-26 में चीन के एक और हांगकांग के 13 प्रस्तावों को दी मंजूरी