महेश मांजरेकर बना रहे वीर सावरकर पर फिल्म, रणदीप हुड्डा स्वतंत्रता के इस गुमनाम नायक के किरदार में नजर आएंगे

By अभिनय आकाश | Mar 23, 2022

विनायक दामोदर सावरकर एक क्रांतिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, चिंतक, लेखक, कवि, वक्ता, राजनेता और दार्शनिक। सावरकर के कई रुप हैं, कुछ लोगों को लुभाते हैं और कुछ लोगों को रास नहीं आते हैं। उनके जीवन को लेकर तमाम तरह के मिथक हैं। कई भ्रांतियां हैं और कई ऐसी बातें भी जो कि शायद सही नहीं भी हैं। लेकिन अब स्वतंत्रता के इस गुमनाम नायक की कहानी से पूरा देश जल्द ही रूबरू होगा। पिछले साल मई में अनाउंस किया गया था कि विनायक दामोदर सावरकर के ऊपर एक बायोपिक बनने जा रही है। इस बायोपिक को महेश मांजरेकर डॉयरेक्ट करने वाले हैं। इस फिल्म को लेकर इसके बाद कोई जानकारी सामने नहीं आई। फिल्म सरबजीत में अपने किरदार के लिए जमकर पसीना बहाने वाले एक्टर रणदीप हुड्डा आजादी के इस गुमनाम नायक का रोल अदा करते नजर आएंगे। रिपोर्ट्स में ये भी बताया गया है कि ये फिल्म जून 2022 में फ्लोर पर आ जाएगी। 

स्वतंत्रता के गुमनाम नायक 

भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में कई महान व्यक्तित्वों ने अपने विचारों और देशभक्ति से स्वतंत्रता की एक नई अलख जगाई। ऐसे ही एक महान विभूति थे विनायक दामोदर सावरकर। जिन्होंने अपने विचार, साहित्य और लेखन से अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ क्रांति का बिगुल फूंक दिया। सावरकर के क्रांतिकारी विचारों से डरकर गोरी हुकूमत ने उन पर न केवल बेइंतहां जुल्म ढाए बल्कि उन्हें काला पानी भेजते हुए दो जन्मों के आजीवन कारावास की सजा भी सुनाई। लेकिन उन सब से बिना डरे सावरकर भारतवासियों के आजादी दिलाने में जुटे रहे। अपने लेखनी और विचारों से देश को एक सूत्र में पिरोने का काम किया।  

प्रमुख खबरें

Awami League से सुलह पर बांग्लादेश सरकार का रुख, जिम्मेदारी स्वीकारने की रखी शर्त

कूचबिहार में DRI ने पकड़ा 12.37 करोड़ रुपये का तस्करी का सोना, 4 गिरफ्तार

Kiren Rijiju ने विपक्ष के विरोध मार्च को बताया नाटक, Rahul Gandhi को दी निस्वार्थ सेवा की सलाह

Gurugram में डेटिंग ऐप पर दोस्ती कर 90 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाली युवती गिरफ्तार