Corona Virus से संक्रमित हुईं Mahhi Vij, अभिनेत्री ने फैंस को दी सावधानी बरतने की सलाह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 30, 2023

जानी मानी टीवी अभिनेत्री माही विज ने बृहस्पतिवार को खुद के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जानकारी दी। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा कर कहा कि चार दिन पहले बुखार के बाद कराई गई जांच में उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। अभिनेत्री ने लिखा, ‘‘दोस्तों मैं कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हूं। जांच का नतीजा चार दिन पहले आया था। मुझे बुखार था और अन्य लक्षण भी थे। इसलिए मैंने जल्द से जल्द जांच कराई। कई लोगों ने मुझे जांच नहीं कराने का सुझाव दिया और कहा कि यह फ्लू है।’’

View this post on Instagram

A post shared by Mahhi ❤️khushi❤️rajveer❤️Tara (@mahhivij)

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार