महिला कांग्रेस ने 20 दिन में बनाए दो लाख सदस्य, साल के अंत तक10 लाख महिलाओं को जोड़ेंगे: Alka Lamba

By Prabhasakshi News Desk | Oct 05, 2024

नयी दिल्ली । अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने कहा कि महिला कांग्रेस ने 20 दिनों के भीतर लगभग दो लाख सदस्य बनाए हैं और इस साल के अंत तक 10 लाख महिलाओं को पार्टी एवं संगठन से जोड़ने का लक्ष्य है। लांबा ने संवाददाताओं से बातचीत में यह भी कहा कि ‘नारी न्याय’ के तहत देश की आधी आबादी को राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक न्याय देने का कांग्रेस का वादा है तथा उनका संगठन महिलाओं की लड़ाई जारी रखेगा। 

उन्होंने कहा, ‘‘देश के हर कोने से महिलाएं सदस्यता ग्रहण कर रही हैं। 2024 के अंत तक हम देश की 10 लाख महिलाओं को पार्टी और संगठन से जोड़ेंगे। इन महिलाओं की राजनीति में भागीदारी हो, इसलिए 15 अक्टूबर के बाद नियुक्ति पत्र भी सौंपे जाएंगे।’’ लांबा के अनुसार सदस्यता शुल्क से आने वाले धन को महिलाओं के ‘लीडरशिप प्रोग्राम’ और उनके सशक्तीकरण पर खर्च किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज महिलाओं के लिए महंगाई सबसे बड़ा मुद्दा है, इसलिए कांग्रेस ने हरियाणा में 500 रुपये का गैस सिलेंडर और प्रति माह 2000 रुपये की आर्थिक मदद देने का वादा किया है।

प्रमुख खबरें

MK Stalin ने CM Vijay पर साधा निशाना, SIR विवाद पर चुप्पी पर उठाए सवाल

ओडिशा की सभी Gram Panchayats को बाल श्रम मुक्त बनाने के लिए 44 दिन का विशेष अभियान शुरू

Gandhi Jayanti: दुनिया भर के भारतीय दूतावासों में बापू को दी गई श्रद्धांजलि

SRFTI Kolkata में हिंसक झड़प के बाद पांचवें दिन भी कक्षाएं और शूटिंग ठप