महिंदा राजपक्षे को तीसरी बार श्रीलंका का राष्ट्रपति बनने की उम्मीद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 19, 2018

कोलंबो। श्रीलंका के दो बार राष्ट्रपति रहे महिंदा राजपक्षे ने तीसरी बार देश का राष्ट्रपति बनने की उम्मीद जतायी है। हालांकि संवैधानिक प्रावधान किसी भी व्यक्ति को तीसरी बार राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने से रोकता है। पूर्व राष्ट्रपति ने कोलंबो के उपनगर पिलियांदाला में कल संवाददाताओं से कहा, ‘‘एक विचार है कि मैं फिर से चुनाव लड़ सकता हूं।’’ 

 

राजपक्षे का करीब एक दशक का कार्यकाल 2015 में मैत्रिपाला सिरीसेना के राष्ट्रपति बनने से समाप्त हुआ था। 72 वर्षीय राजपक्षे ने कहा कि उनकी पार्टी श्रीलंका पोदुजना पेरामुना (एसएलपीपी) उच्चतम न्यायालय से यह व्यवस्था लेगी कि 19वें संवैधानिक संशोधन के तहत पूर्व में दो बार राष्ट्रपति रहा कोई व्यक्ति क्या तीसरी बार राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ सकता है। राजपक्षे ने कहा, ‘‘हम उसका पता लगाएंगे।’’

 

प्रमुख खबरें

कनाडा और उड़ानों, वायु मार्गों को जोड़ने के लिए भारत के साथ काम कर रहा : PM Trudeau

भीषण गर्मी के बीच Jharkhand सरकार ने 8वीं तक की कक्षाएं निलंबित कीं

Ola Mobility के CEO हेमंत बख्शी का इस्तीफा, 10-15 प्रतिशत कर्मचारियों की हो सकती छंटनी

अमेठी, रायबरेली से उम्मीदवारों पर फैसले के लिए खरगे को अधिकृत किया गया: Congress