महिंद्रा समूह महाराष्ट्र में करेगा 2,300 करोड़ रुपये का निवेश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 19, 2018

मुंबई। महिंद्रा समूह ने महाराष्ट्र में 2,300 करोड़ रुपये निवेश करने की घोषणा की। यह निवेश वह तीन परियोजनाओं में करेगी। इसमें लगभग 1,700 करोड़ रुपये मुंबई के कांदिवली में मनोरंजन केंद्र बनाने पर खर्च किये जाएंगे। समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने ‘मैग्नेटिक महाराष्ट्र’ निवेशक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सॉफ्टवेयर कंपनी टेक महिंद्रा नागपुर में हरित तकनीकी केंद्र बनाने पर 125 करोड़ रुपये निवेश करेगी। इससे रोजगार के कम से कम 2,500 अवसर सृजित होंगे।

मुंबई में 1,700 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा के बारे में महिंद्रा ने कहा, ‘‘हम कांदिवली में अपनी जमीन पर फिल्म केंद्रित मनोरंजन केंद्र बनाने का विचार कर रहे हैं क्योंकि मुंबई हिंदी फिल्म उद्योग का दिल है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इससे सैकड़ों प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होंगे। हमारी योजना इस पर 1,700 करोड़ रुपये खर्च करने की है।’’ महिंद्रा ने कहा कि उनकी कंपनी राज्य सरकार के साथ हुए एक अनुबंध के तहत नयी इलेक्ट्रिक वाहन नीति के तहत भी 500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

प्रमुख खबरें

High Cholesterol Home Remedy: High Cholesterol का अचूक देसी इलाज, Kashmiri लहसुन से मिलेगी Heart Health की गारंटी

North Korea ने दागे 10 Ballistic Missile, Japan और South Korea में हड़कंप, अब एशिया में मंडराया युद्ध का खतरा!

कुलदीप यादव की संगीत नाइट, रैना-चहल और टीम इंडिया के फील्डिंग कोच टी दिलीप ने जमकर किया डांस

क्या यह Thala MS Dhoni का Last IPL Season होगा? इरफान पठान के बयान से मची खलबली