मजबूत आवास मांग से महिंद्रा लाइफस्पेस की बिक्री बुकिंग दोगुनी से अधिक होकर 925 करोड़ रुपये पहुंची

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 26, 2026

नयी दिल्ली, 26 जुलाई रियल एस्टेट कंपनी महिंद्रा लाइफस्पेस डेवलपर्स लिमिटेड की बिक्री बुकिंग वित्त वर्ष 2026-27 की अप्रैल-जून तिमाही में मजबूत आवास मांग के कारण दो गुना से अधिक होकर 925 करोड़ रुपये हो गई। कंपनी की आवासीय इकाई में बिक्री बुकिंग वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में 449 करोड़ रुपये रही थी। कंपनी की ताजा निवेशक प्रस्तुति के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उसने छह लाख वर्ग फुट क्षेत्र की बिक्री की और 13.6 लाख वर्ग फुट क्षेत्र में नई परियोजनाएं शुरू कीं।

इस दौरान कंपनी की कुल आय बढ़कर 977.54 करोड़ रुपये हो गई, जो 2025-26 की समान तिमाही में 40.61 करोड़ रुपये थी। कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अमित कुमार सिन्हा ने कहा, ‘‘हमने वित्त वर्ष 2026-27 की शुरुआत मजबूत आधार के साथ की है और बिक्री में अच्छी वृद्धि तथा बेहतर लाभप्रदता दर्ज की है।

प्रमुख खबरें

Delhi में अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री पहुंचा, IMD ने शुक्रवार से जताई बारिश की संभावना

Himachal Pradesh में UDAN Scheme के तहत बनेंगे हेलीपोर्ट, केंद्र देगा फंड

Sagar में जहरीली शराब से 15 मौतों के बाद CM Mohan Yadav ने दिए न्यायिक जांच के आदेश

Bahraich में Indo-Nepal Border के पास 60 लाख रुपये की अफीम जब्त, चार तस्कर अरेस्ट