Mahindra की April Sales में 14% की बंपर ग्रोथ, कंपनी ने बेचीं 94,627 गाड़ियां

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 01, 2026

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड (एमएंडएम) की कुल वाहन बिक्री अप्रैल में सालाना आधार पर 14 प्रतिशत बढ़कर 94,627 इकाई हो गई। वाहन विनिर्माता कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि पिछले महीने घरेलू यात्री वाहन बिक्री आठ प्रतिशत बढ़कर 56,331 इकाई रही जो अप्रैल 2025 में 52,330 इकाई थी। घरेलू बाजार में वाणिज्यिक वाहन बिक्री 23,427 इकाई दर्ज की गई।

घरेलू ट्रैक्टर बिक्री 20 प्रतिशत की वृद्धि के साथ अप्रैल में 46,404 इकाई रही जो पिछले वर्ष के इसी महीने में 38,516 इकाई थी। एमएंडएम के कृषि उपकरण व्यवसाय के अध्यक्ष विजय नाकरा ने कहा कि इस प्रदर्शन के आकलन के समय गौर करने वाली बात यह है कि इस वर्ष चैत्र नवरात्रि अप्रैल में नहीं थे जबकि पिछले वर्ष नवरात्रि के सात दिन अप्रैल में थे। कंपनी के अनुसार, अप्रैल महीने में ट्रैक्टर निर्यात 30 प्रतिशत बढ़कर 2,007 इकाई हो गया जो अप्रैल 2025 में 1,538 इकाई था।

प्रमुख खबरें

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Ram Govind Chaudhary का 74 वर्ष की उम्र में निधन

Allahabad High Court ने जब्त XUV के दुरुपयोग और सड़क हादसे की DGP जांच के दिए आदेश

White House में Donald Trump से मिले शी चिनफिंग, द्विपक्षीय संबंधों में नए आयाम की उम्मीद

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद