मोदी सरकार पर महमोहन सिंह का प्रहार, कहा- देश में बढ़ रही है हिंसा और असहिष्णुता

By अंकित सिंह | Aug 20, 2019

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75वीं जयंती पर बोलते हुए मनमोहन सिंह ने मोदी सरकार पर जोरदार प्रहार किया है। 2004 से 2014 तक देश की कमान संभालने वाले पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने मॉब लिंचिंग को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार को घेरा है। मनमोहन ने कहा कि देश पिछले कुछ वर्षों में कुछ परेशान करने वाला रुझान देख रहा है। बढ़ती असहिष्णुता, सांप्रदायिक ध्रुवीकरण, हिंसक अपराधों की बढ़ती घटनाओं और कुछ समूहों की भीड़ द्वारा हिंसा से प्रेरित घटनाएं हमारी राजनीतिक व्यवस्था को नुकसान पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि बाहरी और आंतरिक निहित स्वार्थ के चलते भारत को विभाजित करने के लिए हिंसा और सांप्रदायिक आवेग को उकसाया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

PM Modi बोले, पिछले 12 वर्षों में शहरों और गांवों के बीच की दूरी घटी

आप हाफ़िज़ सईद पर मुक़दमा कब चलाएंगे? संयुक्त राष्ट्र में शहबाज़ शरीफ़ पर दागे गए तीखे सवाल, पाकिस्तान के Pakistan Prime ने साधी चुप्पी

UNGA में बोले Benjamin Netanyahu, New York के मेयर जोहरान ममदानी यहूदियों को खतरे में डाल रहे

JSSC CGL परीक्षा में धांधली पर CID का बड़ा एक्शन, 16वीं गिरफ्तारी