भगवान बिरसा मुंडा की स्मृति में पहली बार हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में पहली बार आदि महोत्सव का आयोजन

By विजयेन्दर शर्मा | Nov 20, 2021

शिमला ।  भगवान बिरसा मुंडा की स्मृति में पहली बार हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में पहली बार आदि महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। किन्नौर में इस महोत्सव का शुभारंभ सीएम जयराम ठाकुर और लाहौल स्पीति में केबिनेट मंत्री डा रामलाल मारकंडा ने किया। लाहौल के दुर्गम मयाड घाटी के तिंरगेट गांव में डा मारकंडा ने आदि महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया। 

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने जनजातीय नृत्य एवं क्राफ्ट मेला व स्वर्गीय ठाकुर सेन नेगी संग्रहालय का शुभारम्भ किया

इस मौके पर उरगोस महिला मंडल ने लोक नृत्य एवं लोकगीत की प्रस्तुति पेश कर मयाड घाटी समृद्ध संस्कृति का प्रदर्शन किया। महोत्सव में लाहौल की हस्तशिल्प कला के लिए मशहूर उनी वस्त्रों, जुराब, टोपी, पटटी, थोबी के साथ छरमा से बने उत्पादों का प्रदर्शनी भी लगाई गई। रविवार को सलपट गांव में आदि महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। मारकंडा कहा कि भारत सरकार की ओर छरमा प्रोसेसिंग के लिए 25 लाख रूपये स्वीकृत किए गए हैं। इस बजट से तिंगरेट, केलांग, जिस्पा और उदयपुर में छरमा से बने उत्पादों के निर्माण के लिए यनिटों की स्थापना की जाएगी। मारकंडा ने अपनी ऐच्छिक निधि से उरगोस महिला मंडल को 15000 रूपये की राशि प्रोत्साहन स्वरूप सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुती के लिए दी। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर