3200 रुपये में बहुत महंगा है, बेवकूफ बनाते रहो, अडानी के FPO पर महुआ मोइत्रा का तंज

By अभिनय आकाश | Feb 24, 2023

कारोबारी गौतम अडानी ने बाजार में उतार-चढ़ाव की वजह से उनके समूह की प्रमुख कंपनी के एफपीओ को वापस लेने का फैसला किया है। हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट आने के बाद अडानी समूह के शेयरों में अरबों डॉलर की गिरावट आई है। तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा ने संकटग्रस्त अडानी समूह की गिरावट पर तंज कसा है। महुआ ने ट्वीट करते हुए कहा कि एलआईसी इंडिया को अब तक अडानी के शेयरों में ₹3,200 करोड़ का घाटा, निर्मला सीतारमण... भारतीय जनता की कीमत पर अडानी को समर्थन देने का क्या दबाव है? हमें जवाब चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: Adani case: उच्चतम न्यायालय ने याचिकाकर्ता का सुझाव मानने से इनकार किया

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट का नतीजा भारत में एक बड़े पैमाने पर राजनीतिक तूफान रहा है और अडानी समूह को अरबों का नुकसान हुआ है। इस हफ्ते इसकी 10 कंपनियों का संयुक्त इक्विटी बाजार मूल्य 100 अरब डॉलर से नीचे गिर गया, और अडानी दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में तेजी से नीचे गिर गया - 2 नंबर से 29 नंबर पर आ गए।

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद