मुझे King बोलना... Champions Trophy 2025 से पहले बाबर आजम ने फैंस से की ये खास रिक्वेस्ट

By Kusum | Feb 13, 2025

19 फरवरी से चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज होने जा रहा है। इसके सभी मैच पाकिस्तान और यूएई में खेले जाएंगे। इससे पहले पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम ने पाकिस्तान की मीडिया और फैंस से एक खास रिक्वेस्ट की है। दरअसल, जिस तरह से भारत में विराट कोहली को 'किंग' कहा जाता है वसी तर्ज पर पाकिस्तान में भी बाबर आजम को भी किंग कहा जाता है। लेकिन अब खुद बाबर ने पाकिस्तान के फैंस और मीडिया से उन्हें इस नाम से ना बुलाने की अपील की है। उनका मानना है कि वह किंग नहीं है जब वह क्रिकेट छोड़ेंगे तब वह इस पर बात करेंगे। 

वनडे क्रिकेट में नंबर-3 पर खेलने वाले बाबर आजम को चैंपियंस ट्रॉफी में नया रोल मिला है। वह फकर जमान के साथ पारी का आगाज कर रहे हैं। साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी ट्राई सीरीज में भी उन्होंने ओपनिंग की लेकिन अब तक दो मुकाबलों में वह ज्यादा कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। 

प्रमुख खबरें

Jakhu Temple: Shimla के Jakhu Temple में आज भी मौजूद हैं Hanuman के पदचिन्ह, संजीवनी से जुड़ा है गहरा रहस्य

Pakistan की इस दलील पर झुका Israel, अपनी हिट लिस्ट से हटाए Iran के 2 बड़े नेता!

PSL कैप्टन प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भड़के डेविड वॉर्नर, अन्य कप्तानों को बताया स्कूली बच्चा

36 साल बाद खुला Srinagar का Raghunath Temple, आतंक के दौर में मंदिर को तोड़ कर मूर्तियां झेलम में फेंकी गयीं थीं