नाइजीरिया में मतदान से पहले मैदुगुरी शहर में हुये विस्फोट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 23, 2019

मैदुगुरी (नाइजीरिया)। नाइजीरिया में राष्ट्रपति पद और संसदीय चुनाव के लिए मतदान शुरू होने से कुछ समय पहले देश के उत्तर-पूर्वी शहर मैदुगुरी में कई विस्फोट हुये । स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह करीब छह बजे (0500 अंतरराष्ट्रीय समयानुसार) कई विस्फोटों की आवाज सुनने को मिली। विस्फोटों के कारण का तत्काल पता नहीं चल सका है। इस बीच, सुरक्षा सूत्रों ने खबर दी है कि औनो में सेना और बोको हराम के संदिग्ध लड़ाकुओं के बीच संघर्ष होने की खबर है।

इसे भी पढ़ें: नाइजर में बोको हराम के संदिग्ध जिहादियों के हमले में 4 लोगों की मौत, 7 लापता

औनो बोरनो राज्य की सीमा पर स्थित है। उन्होंने बताया कि उत्तर में स्थित योबे राज्य की राजधानी डमातुरू के गेईदाम शहर में एक हमला हुआ जिसके कारण भी निवासी भागने को मजबूर हुये। बोको हराम संगठन मैदुगुरी में जन्मा और 10 साल की विद्रोही गतिविधियों के दौरान उसने बार-बार हमले कर दूरदराज स्थित इस क्षेत्र को तबाह कर दिया। चुनाव के लिए मतदान अतंरराष्ट्रीय समयानुसार सुबह 0700 बजे शुरू हुआ।

इसे भी पढ़ें: स्टर्लिंग बायोटेक के 4 प्रमोटर्स के खिलाफ प्रत्यर्पण प्रक्रिया शुरू: ED ने कोर्ट से कहा

 

प्रमुख खबरें

Mehbooba Mufti को मत मांगने के लिए बच्ची का इस्तेमाल करने पर कारण बताओ नोटिस जारी

BSF के जवान ने अज्ञात कारणों के चलते BSF चौकी परिसर में फाँसी लगाकर की आत्महत्या

SP ने आतंकवादियों के खिलाफ मुकदमे वापस लेने की कोशिश की, राम का अपमान किया: Adityanath

तापीय बिजली संयंत्रों के पास मानक के मुकाबले 68 प्रतिशत कोयले का भंडार: सरकारी आंकड़ा