नाइजर में बोको हराम के संदिग्ध जिहादियों के हमले में 4 लोगों की मौत, 7 लापता

boko-haram-s-suspected-jihadis-killed-4-missing-in-niger
[email protected] । Feb 23 2019 2:15PM

उत्तर-पूर्व नाइजीरिया की सीमा से लगते दिफा क्षेत्र के एक प्रतिनिधि ने बताया कि मारे गए लोगों में से दो व्यक्ति नाइजर से और दो नाइजीरिया से थे।

नियामे। दक्षिण पूर्वी नाइजर में बोको हराम के संदिग्ध आतंकवादियों के हमले में शुक्रवार को चार लोग मारे गए वहीं सात लोग लापता हो गए हैं। एक स्थानीय अधिकारी ने यह जानकारी दी। उत्तर-पूर्व नाइजीरिया की सीमा से लगते दिफा क्षेत्र के एक प्रतिनिधि ने बताया कि मारे गए लोगों में से दो व्यक्ति नाइजर से और दो नाइजीरिया से थे।

इसे भी पढ़ें: बोको हराम हमला: दो घंटे की मुठभेड़ में जवान, स्थानीय प्रमुख की मौत 

उन्होंने बताया कि बोसो गांव के पास गारिन-अमादोऊ को निशाना बना कर किए गए इस हमले के बाद दो बच्चों सहित सात लोग लापता हो गए हैं वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है।

इसे भी पढ़ें: Amnesty ने ICC से की बोको हराम के कड़ी कार्रवाई करने की अपील

गौरतलब है कि लेक चाड के निकट स्थित बोसो गांव में फरवरी 2015 के बाद से अनेक बार हमले हुए हैं और यहां बोको हराम के आतंकवादी सक्रिय हैं। इससे पहले रविवार को बोसो का एक निवासी आत्मघाती हमले में मारा गया था। इस हमले के लिए बोको हराम को जिम्मेदार ठहराया गया था। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़