अहमदाबाद की चंदोला झील के पास सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का मुख्य आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 03, 2025

गुजरात के अहमदाबाद शहर में चंदोला झील पर सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के कथित मुख्य आरोपी को पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया कि एक विशेष सूचना के आधार पर शहर की अपराध शाखा की एक टीम ने पड़ोसी राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में उसके ठिकाने से महमूद पठान उर्फ ​​लल्ला बिहारी को गिरफ्तार कर लिया और शुक्रवार को उसे यहां ले आई।

अपराध शाखा की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश का रहने वाला पठान राजस्थान से अपने पैतृक स्थान जाने की योजना बना रहा था। 2023 में अहमदाबाद पुलिस ने उसके खिलाफ मारपीट और हत्या के प्रयास से संबंधित दो प्राथमिकी दर्ज की थीं।

अधिकारियों ने जब 29 अप्रैल को चंदोला झील में बड़े पैमाने पर ध्वस्तीकरण अभियान चलाया था पठान तब फरार हो गया था। इस दौरान कई बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया गया था जो झील के किनारे बनी बस्तियों में अवैध रूप से रह रहे थे।

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद शहर की पुलिस ने 26 अप्रैल को चंदोला झील क्षेत्र में छापा मारा और वहां अवैध रूप से रह रहे 150 से अधिक बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया।

अधिकारियों ने बताया कि पठान पर चोरी, आपराधिक विश्वासघात, धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। ध्वस्तीकरण अभियान के दौरान अधिकारियों ने झील के किनारे अवैध रूप से बनाए गए करीब 2,000 घरों और झोपड़ियों के साथ-साथ उसके आलीशान फार्महाउस को भी ध्वस्त कर दिया।

प्रमुख खबरें

लुधियाना में Vaishno Devi जा रही ट्रेन में Technical Glitch, यात्री सुरक्षित, टला बड़ा खतरा

Captaincy हटने के बाद Suryakumar Yadav ने दिखाई Game Spirit, Team India और Vaibhav Sooryavanshi को दिया आशीर्वाद

जब हमला हुआ खामनेई के साथ थे! वो आखिरी वक्त तक...अरागची ने अब बताई उस रात की पूरी कहानी

इजराइल ने UN में अचानक निकाल लिया ड्रोन, पूरी दुनिया में तहलका!