Mumbadevi Assembly Election: मुंबादेवी में शाइना और अमीन पटेल के बीच मुख्य मुकाबला, समझिए समीकरण

By अनन्या मिश्रा | Nov 16, 2024

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के ऐलान के साथ ही 20 नवंबर को महाराष्ट्र की जनता अपने नुमाइंदे के चुनाव के लिए मतदान करेगी। वहीं चुनावी नतीजे 23 नवंबर 2024 को आने वाले हैं। इसी दिन पता चलेगा कि महाराष्ट्र में किसका परचम लहराता है। महाराष्ट्र में कुल 288 विधानसभा सीटे हैं। वहीं राज्य के सभी सियासी दल एक-एक सीट को जीतने के लिए अपना पूरा जोर लगा रही हैं। इन 288 विधानसभा सीटों में से एक मुंबादेवी सीट भी शामिल है। यह राज्य की एक अहम सीट है। इस सीट पर शिवसेना और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला माना जा रहा है।


शाइना और अमीन आमने-सामने

मुंबादेवी सीट पर शिवसेना की शाइना एनसी और कांग्रेस के अमीन पटेल के बीच मुख्य मुकाबला माना जा रहा है। शाइना ने भाजपा का दामन छोड़कर शिवसेना का दामन थाम लिया है। वह इस सीट पर शिवसेना के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। कांग्रेस के अमीन पटेल की बात करें, तो इस सीट पर वह साल 2000 से लगातार चुनाव जीतते आ रहे हैं। 2019 के विधानसभा चुनाव में अमीन पटेल ने भारी बहुमत से जीत हासिल की थी।

इसे भी पढ़ें: Worli Assembly Election: वर्ली सीट पर बढ़ी आदित्य ठाकरे की मुश्किलें, मिलिंद देवड़ा और संदीप देशपांडे ने दिलचस्प बनाया मुकाबला

शाइना और अमीन में कड़ी टक्कर

बता दें कि अमीन पटेल ने इस सीट पर लगातार 3 बार जीत हासिल की है। वहीं शिवसेना की शाइना एनसी अमीन को कड़ी टक्कर दे सकती हैं। शाइना पिछले लंबे समय से राजनीति में सक्रिय हैं। वहीं हाल के दिनों में वह मुंबा देवी में भी काफी सक्रिय हैं। साथ ही अमीन पटेल भी सियासत के मंझे हुए खिलाड़ी हैं। उनका अपने क्षेत्र में अच्छा खासा दबदबा है। शाइना के चुनावी मैदान में खड़े होने पर अमीन पटेल भी अपने चुनाव प्रचार में जान झोंक दी है। वहीं उनको भी जनता का समर्थन मिलता नजर आ रहा है। माना जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच मुंबा देवी सीट पर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है।


चुनावी इतिहास

साल 1978 में पहली बार यह सीट अस्तित्व में आई थी। इस सीट पर पहला चुनाव जनता दल के उम्मीदवार मोहनलाल पारिख ने साल 1978 में जीता था। फिर साल 1980 में विधानसभा चुनाव में भाजपा के नानूभाई पटेल ने मुंबा देवी सीट पर अपना परचम लहराया था। इसके बाद साल 1985 में कांग्रेस नेता ललित कपाड़िया ने जीत हासिल की थी। वहीं साल 1990 और 2004 में भाजपा के राज के. पुरोहिन लगातार 4 बार इस सीट पर जीत हासिल की। इसके अलावा साल 2009, 2014 और 2019 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस नेता अमीन पटेल ने कब्जा जमाए रखा।

प्रमुख खबरें

Budget 2026 | रिफॉर्म एक्सप्रेस पर सवार भारत, क्या टैक्स में मिलेगी राहत या सुधारों पर रहेगा जोर? उम्मीदें कम, विजन बड़ा

Budget 2026-27: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ़्तार, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को बड़ी उम्मीदें

NCP नेता Zeeshan Siddiqui बोले- एक महिला का Deputy CM बनना बहुत बड़ी बात है

PM Modi की Arab League से मुलाकात, बोले- अटूट भाईचारे से Partnership नई ऊंचाइयों पर जाएगी