Vastu Tips: दक्षिण दिशा में है घर का मुख्य द्वार तो वास्तु दोष दूर करने के लिए करें ये उपाय, दूर होगी निगेटिविटी

By अनन्या मिश्रा | Jun 26, 2025

वास्तु शास्त्र में दक्षिण दिशा में घर या ऑफिस के दरवाजे का होना निगेटिव एनर्जी का कारण बन सकता है। क्योंकि ज्योतिष में दक्षिण दिशा यमराज और पितरों की दिशा मानी जाती है। लेकिन कई बार घर या ऑफिस बनवाते समय कुछ गलतियां हो जाती हैं। या फिर कोई अन्य कारण से घर का दरवाजा दक्षिण दिशा में बनवाना पड़ता है। लेकिन ऐसी गलतियां वास्तु दोष की बड़ी वजह बन सकती हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि अगर आपके घर या दुकान का दरवाजा दक्षिण दिशा में है, तो वास्तु दोष दूर करने के लिए कौन-कौन से उपाय करने चाहिए।

नीम का पेड़

इसे भी पढ़ें: Vastu Upay For Home: घर का वास्तु दोष दूर करने के लिए मंगलवार और शनिवार को बनाएं स्वास्तिक, घर आएगी शुभता

पंचमुखी हनुमान

घर का वास्तु दोष दूर करने के लिए घर के द्वार पर पंचमुखी हनुमान जी का चित्र लगाए। अगर घर का मुख्य द्वार दक्षिण दिशा में हैं, तो हनुमान जी की आशीर्वाद मुद्रा वाली मूर्ति लगाएं। इससे निगेटिव एनर्जी का प्रभाव कम होता है।

गणेश जी की दो मूर्तियां

भगवान गणेश की दो पत्थर की मूर्तियां बनवाएं। इन दोनों मूर्तियों की पीठ आपस में जुड़ी होनी चाहिए। इस जुड़ी हुई गणेश प्रतिमा को घर के मुख्य द्वार के बीच में चौखट पर लगाएं। जिसमें एक गणेश जी की मूर्ति घर के बाहर देखती हुई और दूसरी घर के अंदर की ओर देखती हुए। इस उपाय से घर में शांति बनी रहेगी और वास्तु दोष दूर होता है।

बड़ा शीशा

घर में निगेटिव एनर्जी को आने से रोकने के लिए आप प्रवेश द्वार पर एक बड़ा सा दर्पण लगाएं। यह दर्पण यानी की शीशा इतना बड़ा होना चाहिए कि घर में प्रवेश करने वाले व्यक्ति का शीशे में पूरा प्रतिबिंब दिखाई दे। माना जाता है कि ऐसा करने से निगेटिव एनर्जी वापस लौट जाती है।

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत