आखिर संसद के बाहर आकर क्यों बोले राहुल गांधी, मैं तमिल हूं... जानिए पूरा मामला ?

By अनुराग गुप्ता | Feb 03, 2022

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को संसद में केंद्र सरकार की जमकर आलोचना की। इसके बाद जब राहुल गांधी भाषण खत्म कर संसद के बाहर निकले तो पत्रकारों ने उसके तमिलनाडु को लेकर सवाल पूछा। इस पर उन्होंने कहा कि मैं तमिल हूं ना... दरअसल, राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर हुई चर्चा के दौरान कई बार गैर हिन्दी राज्यों का उल्लेख किया। 

इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी छह फरवरी को पंजाब के मुख्यमंत्री उम्मीदवार की घोषणा कर सकते हैं: सूत्र

संसद में क्या बोले राहुल गांधी ?

कांग्रेस नेता ने कहा कि इस देश के दो नजरिये हैं। एक नजरिया यह है कि देश राज्यों का संघ है जिसका मतलब है कि संवाद होगा...आप भारत में शासन करने वाले किसी साम्राज्य को देख लीजिए। आप अशोक महान को देख लें, मौर्य वंश को देख लें, आप यह पाएंगे कि आपसी संवाद के जरिये शासन किया गया। जबकि दूसरा नजरिया देश को शहंशाह की तरह चलाने का है। इसी बीच उन्होंने तमिलनाडु का कई बारे उल्लेख किया।

प्रमुख खबरें

Monsoon Destinations in India: पार्टनर संग एक Perfect Weekend के लिए शानदार हैं ये 5 रोमांटिक डेस्टिनेशंस

India A टीम में मजबूरी में बड़ा बदलाव, चोटिल Yudhveer की जगह IPL स्टार Ashok Sharma शामिल

ऑपरेशन टाइगर अंतिम चरण में, Monsoon Session से पहले शिंदे को मिलेंगे 7 UBT MP!

Hyderabad में Donald Trump Avenue: US-India संबंधों में नई मिसाल, 23 जून को उद्घाटन