माझी ने पहलगाम में मारे गए पर्यटक के परिवार को 20 लाख रुपये, पत्नी को नौकरी देने की घोषणा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 24, 2025

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में मारे गए प्रशांत सतपथी के परिवार को 20 लाख रुपये की वित्तीय सहायता राशि देने की घोषणा की है।

उन्होंने पत्रकारों से कहा, “मैं इस घटना की कड़ी निंदा करता हूं। राज्य सरकार इस संकट की घड़ी में प्रशांत सतपथी के परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्हें 20 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी और पत्नी को नौकरी तथा बेटे की पढ़ाई का पूरा ध्यान राज्य सरकार रखेगी।” मुख्यमंत्री ने प्रिया दर्शनी की तबीयत को लेकर भी चिंता जताई, जो उनसे बातचीत के दौरान बेहोश हो गई थीं।

प्रमुख खबरें

Gold Price Falls Today: सोना खरीदारों की बल्ले-बल्ले! US-Iran समझौते से गिरे दाम, जानें आज का रेट

अमेरिका-ईरान समझौते से पहले उभरते विरोध के स्वर

ये ब****के लोग..शिव सेना उद्धव गुट के बागियों को संजय राउत ने ऑन कैमरा दी गाली

चिन्ताजनक है महंगी होती दवाइयां, महंगा होता इलाज