Andaman Helicopter Crash | अंडमान में बड़ा हादसा! समुद्र में गिरा हेलीकॉप्टर, मौत के मुंह से सुरक्षित निकले सभी 7 लोग

By रेनू तिवारी | Feb 24, 2026

अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के मायाबंदर इलाके में मंगलवार सुबह एक बड़ा हवाई हादसा टल गया। उत्तरी और मध्य अंडमान जिले में उड़ान भर रहा एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी के कारण अनियंत्रित होकर सीधे समुद्र में जा गिरा। गनीमत रही कि समय रहते रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया और चालक दल समेत सभी सात लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया।

इसे भी पढ़ें: Thecha Pakoda Recipe: Restaurant जैसे Crispy Thecha Pakoda बनाने की Secret Tricks, हर कोई पूछेगा राज

एक वरिष्ठ नागर विमानन अधिकारी ने बताया, “हेलीकॉप्टर ने श्री विजयपुरम से सुबह आठ बजकर 45 मिनट पर उड़ान भरी थी और साढ़े नौ बजे समुद्र में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्रारंभिक जांच में तकनीकी खराबी का संकेत मिला है, जिसके बाद पायलट को हेलीकॉप्टर को समुद्र में उतारा पड़ा।” एक अन्य अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

इसे भी पढ़ें: बिना वर्दी वाले हीरो Tyson Dog ने दिखाई अद्भुत वीरता, पैर में गोली लगने के बावजूद सीधे आतंकियों से भिड़ गया

 

जांच के आदेश

प्रशासन ने इस गंभीर हादसे की उच्चस्तरीय जांच शुरू कर दी है। नागर विमानन अधिकारी ने बताया, "प्रारंभिक जांच तकनीकी खराबी की ओर इशारा कर रही है। विस्तृत जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि उड़ान भरने से पहले मेंटेनेंस में कोई कमी तो नहीं थी।" 

प्रमुख खबरें

Lewis Hamilton की Barcelona में धमाकेदार वापसी, Ferrari को दिलाई सीजन की पहली जीत

Organic और Zero Maida प्रोडक्ट्स खरीदने से पहले सावधान! FSSAI ने कई Brands को भेजा नोटिस।

G7 Summit से पहले France में हलचल तेज, क्या होगी PM Modi और Donald Trump की मुलाकात? इन मुद्दों पर नजर।

Dharamsala में Shubman Gill और KL Rahul का तूफान, Team India ने Afghanistan को बुरी तरह हराया