राजस्थान में वंदे भारत का बड़ा हादसा टला, ड्राइवर की समझदारी से एक्सीडेंट होने से बचा

By रितिका कमठान | Oct 02, 2023

राजस्थान में उदयपुर जयपुर वंदे भारत ट्रेन 2 अक्टूबर को बड़े हादसे का शिकार हो सकती थी। हालांकि यह हादसा टल गया जिसका पूरा श्रेय ड्राइवर को जाता है। वंदे भारत ट्रेन उदयपुर से निकलने के बाद चित्तौड़गढ़ जिले में गंगरार स्टेशन से जैसे ही निकली, ड्राइवर को ट्रैक पर किसी के द्वारा रखे गए बड़े पत्थर दिखाई दिए। बड़े पत्थरों को देखने के बाद ड्राइवर ने तत्काल ही ब्रेक लगाए। ड्राइवर द्वारा बिना किसी देर के लगाए गए ब्रेक से सैकड़ो लोगों की जान बच गई और एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

इस षड्यंत्र को ड्राइवर की सूझबूझ से नाकाम कर दिया गया। इस मामले पर रेलवे के परामर्श दात्रि समिति अजमेर रेलवे मंडल के सदस्यों का कहना है कि आपराधिक तत्व षडयंत्रों के तहत यह काम कर गए हैं। ऐसे शरण के कार्यों और अपराधियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए। जनता के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस एक बहुत सुविधाजनक ट्रेन चली है लेकिन कुछ लोग ऐसे दुष्कृत्य कर रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

Kerala High Court का रेलवे को आदेश: Nilambur Nanjangud रेल लाइन की DPR 14 अक्टूबर तक करें तैयार

अन्याय के राजा का अनोखा विरोध... European Parliament में लगी डोनाल्ड ट्रंप की न्यूड विवादित सुनहरी मूर्ति, दुनिया भर में मचा हड़कंप | Golden Naked Trump Statue

Imphal East में RAF चौकी पर ग्रेनेड हमला, हेड कांस्टेबल घायल

S Jaishankar पहुंचे Ethiopia, द्विपक्षीय संबंधों और रणनीतिक साझेदारी पर होगी वार्ता