जम्मू कश्मीर प्रशासन का बड़ा आरोप, अब्दुल्ला का मकान अतिक्रमण वाली जमीन पर बना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 24, 2020

जम्मू। जम्मू कश्मीर के प्रशासन ने पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला और उमर अब्दुल्ला का नाम एक सूची में शामिल कर आरोप लगाया है कि जम्मू में उनका रिहायशी आवास गैरकानूनी तरीके हासिल भूमि पर बनाया गया। फारूक और उमर दोनों ने इन आरोपों से इनकार किया है। जम्मू कश्मीर उच्च न्यायालय के आदेश के बाद केंद्रशासित क्षेत्र के प्रशासन ने विवादित रोशनी भूमि योजना के तहत जमीन हासिल करने वालों की सूची सार्वजनिक की है।प्रशासन ने मंगलवार को ऐसे लोगों की एक सूची जारी की, जिन्होंने दूसरों को दी गयी जमीन पर कथित तौर पर अतिक्रमण किया। सूची में उल्लेख किया गया है कि विवादित रोशनी कानून के तहत नेशनल कॉन्फ्रेंस के श्रीनगर और जम्मू के मुख्यालयों को भी वैध बनाया गया।

प्रमुख खबरें

Dream Home का सपना होगा सच: Home Loan और Smart Financial Planning की पूरी विस्तृत जानकारी

Anti Reservation Movement | आरक्षण-विरोधी आवाज़ें हुई तेज़! जंतर-मंतर से सड़कों तक प्रदर्शन, करणी सेना ने खाई वोट न देने की कसम

दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद MCC ने NEET-SS काउंसलिंग के दूसरे चरण का संशोधित शेड्यूल जारी किया

भारतीय डेयरी क्षेत्र का सबसे बड़ा IPO लाएगी Milky Mist, 10,778 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है मार्केट कैप