छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, गरियाबंद में सुरक्षा बलों ने 14 नक्सली को किया ढेर

By अंकित सिंह | Jan 21, 2025

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में कम से कम 14 नक्सली मारे गए। मुठभेड़ में एक करोड़ रुपये का इनामी नक्सली भी मारा गया। मुठभेड़ अभी भी जारी है। एक अधिकारी ने कहा कि छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर स्थित मैनपुर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत एक वन क्षेत्र में सोमवार देर रात और मंगलवार सुबह ताजा गोलीबारी हुई। मुठभेड़ के दौरान 12 और नक्सली मारे गये। उन्होंने कहा कि जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), छत्तीसगढ़ से कोबरा और ओडिशा से स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) के सुरक्षा कर्मियों की एक संयुक्त टीम ऑपरेशन में शामिल थी।

प्रमुख खबरें

Calcutta High Court ने रोकी जबरन बेदखली, Kolkata के Jyotinagar में 50 दिनों से पानी बंद

Madurai के उसिलामपट्टी से CM Joseph Vijay शुरू करेंगे नवजात शिशुओं के लिए Gold Ring Scheme

Quincy Dsouza ने रचा इतिहास, Asian Games 2026 के Teqball में दो मेडल की बढ़ी उम्मीद

Disha Salian Case: भाई Aaditya Thackeray के बचाव में आए Amit Thackeray, कहा- वो शामिल नहीं हो सकते