सूत्रों का बड़ा दावा, Bihar Cabinet में शामिल नहीं होंगे Nishant Kumar

By एकता | Apr 14, 2026

बिहार की राजनीति में आज सबसे बड़ी हलचल देखने को मिल रही है, जहां भाजपा पहली बार अपना मुख्यमंत्री बनाने की तैयारी में है। यह बड़ा राजनीतिक बदलाव वर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद शुरू हुआ है, जो अब राज्यसभा जाने वाले हैं। इस बीच, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगता दिख रहा है। सूत्रों के मुताबिक, निशांत कुमार न तो बिहार मंत्रिमंडल का हिस्सा होंगे और न ही उन्हें डिप्टी सीएम बनाया जाएगा।

कौन हैं निशांत कुमार?

1980 में जन्मे निशांत कुमार स्वभाव से अत्यंत संकोची और सरल व्यक्ति माने जाते हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई पटना के सेंट कैरेंस स्कूल और फिर मसूरी के मानव भारती स्कूल से की। स्वास्थ्य कारणों से पटना लौटने के बाद उन्होंने केंद्रीय विद्यालय से शिक्षा पूरी की और बाद में इंजीनियरिंग में स्नातक किया। वह हमेशा से सुर्खियों से दूर रहना पसंद करते रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Bihar Politics । आखिरी कैबिनेट मीटिंग में भावुक हुए CM Nitish, बोले- मार्गदर्शन करता रहूंगा

जेडीयू में निशांत की एंट्री

निशांत कुमार को हाल ही में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा की मौजूदगी में पार्टी में शामिल किया गया था। पार्टी में शामिल होने के दौरान निशांत ने अपने पिता के राज्यसभा जाने के फैसले को उनका निजी निर्णय बताया था। उन्होंने कहा था कि वह संगठन को मजबूत करने के लिए काम करेंगे और अपने पिता के मार्गदर्शन में आगे बढ़ेंगे।

इसे भी पढ़ें: Asia का सबसे लंबा Wildlife Corridor, PM Modi ने Delhi-Dehradun Expressway देश को किया समर्पित

बिहार का नया सियासी समीकरण

नीतीश कुमार द्वारा राजभवन जाकर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपने के बाद अब भाजपा के नए सीएम के नाम का इंतजार किया जा रहा है। माना जा रहा है कि भाजपा नेतृत्व जल्द ही किसी चौंकाने वाले नाम का ऐलान कर सकता है। राज्य में पहली बार भाजपा की अगुवाई वाली सरकार को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Google में बड़ा Leadership बदलाव: Demis Hassabis बने अध्यक्ष, 27 साल बाद Jeff Dean ने छोड़ी कंपनी

पुरानी पेंशन स्कीम लागू होगी या नहीं? सरकार ने संसद में दिया दो टूक जवाब

Yemen War Alert: UN Envoy Hans Grundberg ने दी चेतावनी, Houthi हमलों से बढ़ सकता है भीषण संघर्ष

गुरुजी की तस्वीर, हेमंत के खिलाफ तीर,सड़कों पर छात्र, विरोध की अनोखी भीड़