By अभिनय आकाश | Aug 06, 2026
दिल्ली पुलिस ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली में अवैध तंबाकू व्यापार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है और 1 करोड़ रुपये से ज़्यादा कीमत की 2,82,640 प्रतिबंधित इंपोर्टेड सिगरेट ज़ब्त की हैं। यह ऑपरेशन दो चरणों में चलाया गया। पुलिस ने पहले करावल नगर में तीन लोगों से 12,640 इंपोर्टेड सिगरेट बरामद कीं और फिर बुधपुर इंडस्ट्रियल एरिया के एक गोदाम में छापेमारी के दौरान अलग-अलग ब्रांड की 2.70 लाख सिगरेट ज़ब्त कीं। बाद में कथित सप्लायर को गिरफ्तार कर लिया गया। यह ऑपरेशन 4 अगस्त को तब शुरू हुआ जब पुलिस को करावल नगर में प्रतिबंधित इंपोर्टेड सिगरेट की खेप पहुंचाए जाने की सूचना मिली। शिव विहार में जाल बिछाया गया, जहां तीन लोग मोटरसाइकिल पर बोरे लेकर पहुंचे और ग्राहक का इंतज़ार करने लगे।
बुधपुर इंडस्ट्रियल एरिया के एक गोदाम में की गई छापेमारी में अलग-अलग ब्रांड की लगभग 2.70 लाख और प्रतिबंधित आयातित सिगरेट बरामद हुईं। अधिकारी ने कहा इस ताज़ा बरामदगी के साथ, मामले में कुल ज़ब्त की गई प्रतिबंधित आयातित सिगरेट की संख्या 2,82,640 हो गई है, जिनकी कीमत 1 करोड़ रुपये से ज़्यादा है। पुलिस ने बताया कि राहुल के खिलाफ़ पहले से चोरी और झपटमारी का एक मामला दर्ज है, जबकि बाकी तीन आरोपियों का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। सिगरेट के स्रोत का पता लगाने, वित्तीय लेन-देन की जांच करने और गैर-कानूनी सप्लाई नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने के लिए आगे की जांच चल रही है।