Operation Sindoor का विकराल रुप अभी बाती है, मेजर जनरल कार्तिक शेषाद्री ने पाकिस्तान को दे डाली चेतावनी

By अभिनय आकाश | May 19, 2025

पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी देते हुए 15 इन्फैंट्री डिवीजन के जीओसी (जनरल ऑफिसर कमांडिंग) मेजर जनरल कार्तिक सी शेषाद्रि ने पड़ोसी देश से किसी भी तरह के दुस्साहस में शामिल होने से बचने को कहा। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर को केवल रोका गया है और अभी पूरा नहीं हुआ है।  मेजर जनरल कार्तिक सी शेषाद्रि ने कहा कि भारतीय सेना ने केवल आतंकवाद और आतंकी ठिकानों को बिना किसी अतिरिक्त नुकसान के निशाना बनाया और सटीक तरीके से नाश किया... भारत में किसी भी उपयुक्त और उचित टार्गेट के अभाव से पाकिस्तानी सेना ने जानकर भारतीय सैन्य ठिकानों और सिविल इलाकों को निशाना बनाया... पाकिस्तानी आर्मी के लिए सभी टार्गेट जायज़ हैं मगर भारतीय सेना उनके नापाक मंसूबों को कभी सफल नहीं होने देगी।

इसे भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर, सैन्य तनाव से लेकर सीजफायर तक...विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने संसदीय समिति को दी हर जानकारी

भारतीय सेना ने एक डेमो दिखाया कि कैसे आकाश मिसाइल प्रणाली, L-70 एयर डिफेंस गन सहित भारतीय वायु रक्षा प्रणालियों ने अमृतसर के स्वर्ण मंदिर और पंजाब के शहरों को पाकिस्तानी मिसाइलों और ड्रोन हमलों से बचाया। भारतीय सेना के एक जवान ने कहा कि इस वक्त हम ऑपरेशन सिंदूर का हिस्सा हैं... 8-9 मई की रात को दुश्मन ने अचानक हम पर फायरिंग की और घुसपैठ की कोशिश की। हमने दुश्मन पर अचूक फायरिंग की और उसकी घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। हमारी फायरिंग का नतीजा ये हुआ कि सुबह तक दुश्मन अपने घुटनों पर आ गए और अपनी पोस्ट पर सफेद झंडा लहरा दिया। हम अपने देशवासियों को यह भरोसा दिलाते हैं कि जब तक देश की सीमाओं पर भारतीय सेना तैनात है, तब तक कोई भी इस देश की तरफ आंख उठाकर नहीं देख सकता।

प्रमुख खबरें

G Kishan Reddy ने पूछा: क्या New York मेयर से मिलना चाहते थे रेवंत रेड्डी

ICC की कार्रवाई: Prabhat Jayasuriya ने भारत के खिलाफ खोया आपा, मैदान पर तोड़फोड़ के बाद मिली सख्त सजा

Himanta Biswa Sarma ने New Delhi में की राज्यपाल से मुलाकात, असम में बाढ़ राहत पर हुई चर्चा

Sanjay Bangar की बेटी Anaya Bangar को Australia में मिली बड़ी राहत, अब महिला कम्युनिटी क्रिकेट में दिखाएंगी दम