Bengal Politics में बड़ा एक्शन, TMC के पूर्व मंत्री Udayan Guha कूचबिहार से Arrest

By अभिनय आकाश | Jun 17, 2026

पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री और टीएमसी नेता उदयन गुहा को बुधवार को पुलिस ने उत्तरी बंगाल के कूचबिहार ज़िले से गिरफ़्तार किया। पुलिस ने अभी तक गिरफ़्तारी की वजह नहीं बताई है। दिलचस्प बात यह है कि पिछले साल सितंबर में बंगाल विधानसभा में विपक्ष के तत्कालीन नेता सुवेंदु अधिकारी ने राज्य पुलिस पर आरोप लगाया था कि वे उत्तर बंगाल विकास मंत्री उदयन गुहा को उस मामले में बचाने की कोशिश कर रहे हैं, जो पिछले महीने कूचबिहार जिले में उनके काफिले पर कथित हमले से जुड़ा था। अपने आरोप के समर्थन में अधिकारी ने कलकत्ता हाई कोर्ट की जलपाईगुड़ी सर्किट बेंच द्वारा सोमवार को जारी एक आदेश का हवाला दिया, जिसमें पुलिस महानिरीक्षक (IGP) को 10 सितंबर तक हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया गया था।

इसे भी पढ़ें: असली TMC कौन? 20 MPs के पाला बदलने पर सुदीप बंदोपाध्याय का दावा- Court करेगा फैसला, NDA को समर्थन!

अधिकारी ने कहा कि मैं अपराधियों को इतनी आसानी से नहीं बचने दूंगा। मेरी रिट याचिका पर जस्टिस अनिरुद्ध रॉय के सामने विस्तार से सुनवाई हुई। उन्होंने नॉर्थ बंगाल के IG से पूछा कि पुलिस ने मेरी शिकायत के आधार पर FIR क्यों दर्ज नहीं की और इसके बजाय यह दावा किया कि उनकी 'सुओ मोटो' (खुद से संज्ञान लेने वाली) शिकायत और मेरी शिकायत एक ही हैं।

प्रमुख खबरें

Gurugram के Chintels Paradiso Tower-J को गिराने की मंजूरी अभी बाकी, DTCP करेगा फैसला

AIIMS Jodhpur के शौचालय में पीजी छात्र मृत मिला, पुलिस को खुदकुशी का शक

Odisha Vigilance ने Bargarh में पंचायत अधिकारी के ठिकानों पर की छापेमारी, मिले 35 प्लॉट और दो भवन

MK Stalin ने मद्रास उच्च न्यायालय में आधव अर्जुन के मानहानि केस को नकारा