MP Government का बड़ा फेरबदल, Census से ठीक पहले 14 जिलों के कलेक्टर समेत 26 IAS अफसरों के तबादले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 10, 2026

मध्यप्रदेश सरकार ने बृहस्पतिवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 14 जिलाधिकारियों समेत भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 26 अधिकारियों के तबादले किये। भोपाल के जिलाधिकारी (कलेक्टर) कौशलेंद्र विक्रम सिंह को मुख्यमंत्री का सचिव नियुक्त किया गया है, जबकि धार के जिलाधिकारी प्रियांक मिश्रा भोपाल के नए जिलाधिकारी के रूप में पदभार संभालेंगे। अधिकारियों के अनुसार, सागर, धार, रीवा, भोपाल, नर्मदापुरम, सिवनी, शिवपुरी, उमरिया, श्योपुर, मैहर, दमोह, मंडला, झाबुआ और बैतूल जिलों के जिलाधिकारियों का तबादला कर दिया गया है, जबकि नर्मदापुरम के संभागीय आयुक्त और लोक निर्देश आयुक्त को भी बदल दिया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि इनमें से पांच को जिलाधिकारी के रूप में तैनात किया गया है। प्रतिभा पाल और नेहा मीणा पहले से ही कलेक्टर के रूप में काम कर रही थीं, राखी सहाय, शीला दहिमा और बिदिशा मुखर्जी को जिला कलेक्टर के रूप में उनकी पहली पोस्टिंग दी गई है। यह फेरबदल 16 अप्रैल को राज्य भर में शुरू होने वाली जनगणना से पहले किया गया है।

प्रमुख खबरें

Archery World Cup Final: धीरज बोम्मादेवरा ने रचा इतिहास, मेक्सिको में जीता ऐतिहासिक Gold Medal

तकनीक में दक्षता जरूरी, AI की समझ न रखने वाले समाज को हथियार बना सकती हैं विदेशी ताकतें: Anwar Ibrahim

Narendra Modi के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन से भारत बना वैश्विक आर्थिक शक्ति: Amit Shah

Deoghar में फर्जी सरकारी लिंक और कस्टमर केयर बनकर ठगी करने वाले 4 साइबर अपराधी गिरफ्तार