कश्मीर में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मरे जयपुर के मेजर संकल्प यादव पंचतत्व में विलीन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 12, 2022

जयपुर। कश्मीर में शुक्रवार को भारतीय सेना का एक हेलीकॉप्टर दुर्घनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में मारे गए जयपुर के मेजर संकल्प यादव का शनिवार को पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। 29 वर्षीय संकल्प यादव उत्तरी कश्मीर के गुरेज क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुए चीता हेलीकॉप्टर के सह-पायलट थे। इससे पहले यादव के पार्थिव शरीर को जयपुर पहुंचने पर फूलों से सजे एक ट्रक में नंदपुरी स्थित उनके आवास पर ले जाया गया जहां बड़ी संख्या में मौजूद लोगों और परिजनों ने उन्हें पुष्पांजलि देकर श्रद्धांजलि दी। उनके चाचा ने कहा, ‘‘संकल्प के जाने पर परिवार ने अपना एक सदस्य खोया है और देश ने एक सपूत खोया है। वह हमारा गौरव था।’’

इसे भी पढ़ें: लड़की हूं, लड़ सकती हूं! इस नारे से कांग्रेस की 148 महिला प्रत्याशियों में से सिर्फ एक को मिली जीत

सेना प्रवक्ता के अनुसार, यादव को सेना प्रमुख और सेना कंमाडर की ओर से पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। शदव के अंतिम संस्कार के समय राजस्थान के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी के अलावा जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौजूद थे। अंतिम यात्रा में शामिल लोगों ने ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाकर मेजर यादव को श्रद्धांजलि दी। मेजर यादव का अंतिम संस्कार अजमेर रोड स्थित शमशान गृह में किया गया।

प्रमुख खबरें

6000 सैनिक, RDX, तोप, टैंक से होगा हमला, TTP ने पाकिस्तान के पुख्ता इलाज का पूरा रोडमैप कर लिया तैयार

Cancer Horoscope 2026: कर्क राशि वाले जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2026? यहाँ पढ़ें वार्षिक राशिफल

17 साल का वनवास समाप्त कर बांग्लादेश में लौटा प्रिंस, अब यूनुस की होगी छुट्टी?

Tech Tips: लैपटॉप गर्म हो रहा है? जानें कब चार्जिंग पर रखना खतरनाक हो सकता है