शोपियां में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को किया ढेर

By अंकित सिंह | Feb 25, 2022

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ ऑल आउट ऑपरेशन लगातार जारी है। इन सबके बीच जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया। अपने आप में सुरक्षा बलों के लिए यह बड़ी कामयाबी है। पुलिस ने बताया कि शोपियां मुठभेड़ में 2 आतंकवादी मारे गए। इनके पास से हथियार और गोला-बारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई। फिलहाल तलाशी अभियान जारी है। यह मुठभेड़ दक्षिण कश्मीर में शोपियां जिले के अमशीपोरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया जानकारी के आधार पर हुई। पहले सुरक्षाबलों ने वहां घेराबंदी की और तलाशी अभियान शुरू किया। आतंकवादियों द्वारा सुरक्षाबलों पर गोलीबारी करने के परिणामस्वरूप यह तलाशी अभियान एक मुठभेड़ में तब्दील हो गया और जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में दो आतंकवादी मारे गए। मारे गए आतंकवादियों की पहचान और उनके समूह के बारे में जानकारी जुटाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: कश्मीर में भारी बर्फबारी से श्रीनगर हवाईअड्डे पर उड़ानों का संचालन प्रभावित

इससे पहले शोपियां जिले में शनिवार को हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का एक आतंकवादी मारा गया था और सेना के दो जवान शहीद हो गए थे। शोपियां में जैनापुरा इलाके के चेरमार्ग में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी की और वहां तलाशी अभियान चलाया था। तलाशी अभियान में शामिल सुरक्षाकर्मियों ने मानक परिचालन प्रक्रिया का अनुपालन किया और कुछ घरों को घेर लिया और उनसे असैन्यलोगों को बाहर निकालना शुरू किया। जब तलाशी टीम गौहर अहमद भट के घर गई तो उसने जानबूझकर उन्हें भ्रमित करने की कोशिश की और आतंकवादियों को आश्रय देने से इनकार किया। उन्होंने बताया कि जब भट से पूछताछ की जा रही थी, तभी घर में छिपे आतंकवादियों ने उनपर गोलीबारी शुरू कर दी थी। 

प्रमुख खबरें

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ जीत के बाद Gurnoor Brar पर गिरी गाज, ICC ने सुनाई अनुशासनहीनता की सजा

Shubman Gill ने Retired Hurt पर तोड़ी चुप्पी, England के खिलाफ ऐंठन के बाद Captain ने दिया Fitness Update

Ravichandran Ashwin का बड़ा सुझाव, ICC World Cup से पहले उभरती टीमों को मिले द्विपक्षीय सीरीज का मंच

FIFA World Cup: अर्जेंटीना फाइनल में, जीत के बाद Jordan Pickford की Secret Bottle पढ़ते दिखे Lionel Messi