By अभिनय आकाश | Nov 12, 2026
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनवा से इस वक्त सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। 11 नवंबर को कोहार जिले में आतंकियों ने पाकिस्तानी पुलिस टीम के ऊपर एक बड़ा और सुनियोजित हमला किया। इस खूनी हमले में एक डीएसपी और सब इंस्पेक्टर समेत 11 पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 12 से ज्यादा जवान गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। आतंकियों ने ना केवल अंधाधुंध गोलियां बरसाई बल्कि पुलिस की पांच गाड़ियों को भी आग के हवाले कर दिया। जानकारी के मुताबिक कोहार जिले के गुंबद इलाके की पुलिस टीम अवैध सोने की खदानों के खिलाफ एक बड़े ऑपरेशन पर निकली थी। लेकिन दरबोकाच जालंधर बांदा के पास पहाड़ियों में पहले से घात लगाकर बैठे इन आतंकियों ने पुलिस के काफिलों को चारों तरफ से घेर लिया। जैसे ही पुलिस की गाड़ियां सक्रिय रास्ते पर पहुंची, वहां पर ऊंचाई पर मौजूद हमलावरों ने ऑटोमेटिक हथियारों से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।
अचानक हुए इस हमले से पुलिसकर्मियों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। कुहा पुलिस के प्रवक्ता मोहम्मद नोमान जेब के मुताबिक मरने वालों में गुंबद के डीएसपी हैदर जमान और सब इंस्पेक्टर मुख्तियार शामिल है। हमले के बाद आतंकियों ने पांच पुलिस वालों की मोबाइल वैन को आग लगा दी। अस्पताल में इमरजेंसी घोषित कर दी गई और कई जवानों की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। यह कोई पहली घटना नहीं है। खैबर पख्तून का जो प्रांत है वो पाकिस्तान के लिए इस वक्त डेथ ज़ोन बना हुआ है। वहां पर पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के ऊपर लगातार हमले देखने को मिल रहे हैं। इससे पहले 8 अक्टूबर को कड़क कोहात सीमा पर पुलिस गश्ती दल पर हमला हुआ था। जिसमें एसएओ दाऊद खान मारे गए थे। इसके अलावा 28 सितंबर को टैंक जिले में ट्रैफिक पुलिस पर घात लगाकर तीन पुलिसकर्मियों की हत्या की गई थी। वहीं 18 सितंबर को कोहात पुलिस लाइंस में आत्मघाती हमला हुआ था। जिसमें 15 पुलिसकर्मियों समेत 23 लोगों की जान चली गई थी।
ग्लोबल संस्था एक्सलेट के आंकड़ों पर नजर डालें तो वह भी कुछ खतरनाक इशारा करती है। पाकिस्तान में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरीके से चरमरा गई है। साल 2022 में पाकिस्तान में 658 हमले दर्ज हुए थे। वहीं साल 2025 में यह आंकड़ा बढ़कर 2425 पहुंच गया है। यानी कि 3 साल में सीधे चार गुना का इजाफा। खुद पाकिस्तान की संघ कैबिनेट में पेश रिपोर्ट मानती है कि पिछले 2 सालों में खैबर पख्तून में हिंसा में 195% की बढ़ोतरी देखने को मिली। और इनमें 73% हमलों का सीधा निशाना वहां की पुलिस या फिर सुरक्षा बल होते हैं। खैबर पख्तूका के गवर्नर फैजल करीम कुंडी अब जांच और कारवाई की बात कर रहे हैं। लेकिन हकीकत यह है कि पाकिस्तान के भीतर टीटीपी और बीएलए जैसे विद्रोही गुटों का खौफ इस कदर हावी हो चुका है कि खुद पुलिस अपने थानों और काफिलों में महफूज़ नहीं है।