ओडिशा में बड़ा रेल हादसा, कई ट्रेनों के बदले रूट, CM पटनायक ने किया मुआवजे का ऐलान

By अभिनय आकाश | Nov 21, 2022

ईस्ट कोस्ट रेलवे के अंतर्गत आने वाले जाजपुर जिले के कोरई स्टेशन पर आज तड़के एक मालगाड़ी के पटरी से उतर जाने से दो लोगों की मौत हो गयी। मालगाड़ी सुबह करीब 6:44 बजे पटरी से उतर गई, जिससे रेलवे स्टेशन की इमारत को भी नुकसान पहुंचा। राहत दल और रेलवे अधिकारियों को घटनास्थल पर भेजा गया। रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) खुर्दा रोड और अन्य शाखा अधिकारी राहत कार्य के लिए दुर्घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों रेल लाइनों को अवरुद्ध कर दिया गया है, अधिकारियों को सूचित किया।

इसे भी पढ़ें: बरेली-नैनीताल हाईवे पर बड़ा हादसा, ट्रक में घुसी कार, युवती समेत तीन लोगों की मौत

इस बीच, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कोरई स्टेशन पर ट्रेन हादसे में लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और पीड़ितों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने प्रशासन को बचाव अभियान में तेजी लाने और घायलों के लिए पर्याप्त उपचार प्रदान करने का निर्देश दिया और राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री प्रमिला मल्लिक को घटनास्थल का दौरा करने और जायजा लेने को कहा।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर