Ahmedabad में NEET Re Exam सेंटर पर हिजाब को लेकर भारी हंगामा, बुलानी पड़ी पुलिस

By एकता | Jun 21, 2026

नीट यूजी री-एग्जाम के दौरान रविवार को अहमदाबाद के आर.जे. तिब्रेवाल एग्जाम सेंटर पर हिजाब को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। एक मुस्लिम छात्रा को हिजाब पहनकर परीक्षा केंद्र के अंदर जाने की इजाजत मिलने पर कुछ पेरेंट्स ने कड़ा विरोध जताया, जिससे सेंटर के बाहर कुछ देर के लिए माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया।

इसे भी पढ़ें: हम वफादार सिपाही, Delhi में Sonia Gandhi संग मीटिंग के बाद बोले Bajwa, पंजाब कांग्रेस में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज

अभिभावकों ने उठाए सवाल

छात्रा को हिजाब में एंट्री मिलते ही वहां मौजूद दूसरे स्टूडेंट्स के पेरेंट्स भड़क गए। उन्होंने विरोध करते हुए कहा कि हिंदू छात्राओं के हाथों में बंधे कलावा, कड़े और दूसरी चीजें उतरवा दी गई थीं। पेरेंट्स का तर्क था कि अगर एक स्टूडेंट को धार्मिक परिधान की इजाजत दी जा रही है, तो नीट के नियम सभी कैंडिडेट के लिए एक जैसे होने चाहिए।

इसे भी पढ़ें: PM Modi ने Kolkata में Indian Navy को सौंपे 3 स्वदेशी Warships

पुलिस ने संभाला मोर्चा, शांति से पूरी हुई परीक्षा

विवाद के चलते एग्जाम सेंटर के बाहर हंगामा और नारेबाजी शुरू हो गई। खबर मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और भीड़ को कंट्रोल किया। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने पेरेंट्स को समझा-बुझाकर शांत किया और सुरक्षा व्यवस्था को और टाइट कर दिया। हालांकि, इस पूरे ड्रामे का असर परीक्षा पर नहीं पड़ा और एग्जाम तय शेड्यूल के मुताबिक शांति से संपन्न हो गया।

प्रमुख खबरें

Uttarakhand में भारी बारिश का Red Alert, CM Pushkar Singh Dhami ने 24 घंटे सतर्क रहने के दिए निर्देश

Punjab में चार वर्षों में आया 1.89 लाख करोड़ का निवेश, CM Bhagwant Mann ने दी जानकारी

Manipur में बंद और नाकेबंदी से हर दिन 25-30 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान: CM Y Khemchand

भारत-अमेरिका Trade Pact साल के अंत तक हो पूरा, USIBC ने दोनों सरकारों से की मांग