12वीं के बाद फूड साइंस की फील्ड में बनाएं अपना कॅरियर, लाखों में मिलेगी सैलरी

By प्रिया मिश्रा | Feb 22, 2022

आजकल की बदलती जीवनशैली और खानपान के कारण बहुत सी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आम हो गई हैं। आजकल गलत खानपान के कारण मोटापा, बीपी और हार्ट संबंधी बीमारियां आम हो गई हैं। ऐसे में फूड प्रोडक्ट्स के एक्सपर्ट्स की मांग बढ़ रही है। धीरे-धीरे लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत हो रहे हैं और हेल्दी लाइफस्टाइल और खानपान को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ रही है। आज के समय में फ़ूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी एक उभरता हुआ क्षेत्र है। बहुत से छात्र 12वीं के बाद इस फील्ड में अपना करियर बना रहे हैं। फूड साइंस के फील्ड मे आगे बढ़ने के लिए फूड प्रोडक्ट्स की केमिस्ट्री और बायो केमिस्ट्री के बारे में जानकारी होना बहुत जरूरी है। इस फील्ड में फ़ूड प्रोडक्ट्स की क्वालिटी के अलावा उनकी सुरक्षा और पोषक तत्वों के बारे में भी अच्छी जानकारी होनी चाहिए।

अगर आपने फिजिक्स, केमिस्ट्री, गणित, बायोलॉजी और होम साइंस से 12वीं पास की है तो आप फ़ूड साइंस और टेक्नोलॉजी के ग्रेजुएशन या डिप्लोमा कोर्स में दाखिला ले सकते हैं। बैचलर डिग्री करने के बाद आप फूड केमिस्ट्री, मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस और अन्य क्षेत्रों में एडवांस डिग्री भी कर सकते हैं। इसके अलावा आप डायटेटिक्स एंड न्यूट्रिशन और फूड साइंस एंड पब्लिक हेल्थ न्यूट्रिशन में डिप्लोमा भी कर सकते हैं। 

क्या पढ़ाई करनी होगी? 

आप ऑल इंडिया जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम (AIJEE) के जरिए फूड टेक्नोलॉजी और बायो केमिकल साइंस में सरकारी कॉलेजों से बीटेक डिग्री कर सकते हैं। वहीं, जेईई मेन और जेईई एडवांस की परीक्षा पास करके आप आईआईटी से फूड टेक्नोलॉजी पढाई कर सकते हैं। गेट फूड टेक्नोलॉजी एंट्रेंस एग्जाम के जरिए आप आईआईएससी बेंगलुरू में दाखिला ले सकते हैं। इसके अलावा आप किसी प्राइवेट इंस्टिट्यूट से भी फूड टेक्नोलॉजी में ग्रेजुएशन कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: वेब डेवलपर कैसे बनें, वह सब कुछ जो आपको जानना आवश्यक है

क्या है स्कोप? 

फ़ूड साइंस में डिग्री हासिल करने के बाद आपको नीचे दिए गए पदों पर काम करने का मौका मिल सकता है - 

फूड प्रोडक्शन मैनेजर 

फूड टेक्नोलॉजिस्ट

क्वालिटी मैनेजर

न्यूट्रीशनल एंड सप्लीमेंट थेरेपिस्ट

प्रोसेस डेवलपमेंट साइंटिस्ट

प्रोडक्ट रिसर्चर

फ़ूड परचेजिंग मैनेजर

रेगुलेटरी अफेयर ऑफिसर 

लेबोरेटरी टेक्नीशियन

फूड रिसर्चर साइंटिस्ट


कितनी मिलेगी सैलरी?

आज  फ़ूड साइंस एक उभरता हुआ क्षेत्र है। फूड साइंस में डिग्री हासिल करने के बाद आपके लिए एफएमसीजी, फार्मा, एग्रो, डेयरी, बेकरी, फूड पैकेजिंग समेत कई क्षेत्रों में नौकरी के भरपूर मौके मौजूद हैं। इसमें आपको शुरुआत में 20 से 25 हजार रूपए प्रति माह तक सैलरी मिल सकती है। वहीं, पांच साल तक का एक्सपीरियंस हासिल करने के बाद आपकी सैलेरी 5 से 6.4 लाख रूपए सालाना हो सकती है। जैसे-जैसे अनुभव बढ़ता है, सैलेरी भी 9 से 18 लाख रूपए तक सालाना हो सकती है।

- प्रिया मिश्रा

प्रमुख खबरें

PM Albanese ने भारतीय समुदाय को बताया Living Bridge, कहा- PM Modi ऑस्ट्रेलिया के सच्चे दोस्त

पश्चिम बंगाल में TMC को बड़ा झटका, Sushmita Dev समेत 3 पूर्व सांसद BJP में शामिल

West Bengal में BJP का कुनबा बढ़ा, TMC छोड़ Sushmita Dev समेत तीन पूर्व सांसदों ने ली सदस्यता

Mamata को Calcutta High Court से बड़ी राहत, TMC के Bank Accounts पर शर्तों संग हटी रोक।