बार-बार डोसा खाकर हो गए बोर, घर पर बनाएं हेल्दी और टेस्टी पोहा चीला, सब करेंगे आपकी तारीफ

By दिव्यांशी भदौरिया | Dec 11, 2024

डेली एक जैसा नाश्ता खाकर आप भी थक गए होंगे और कुछ नया ट्राई करने की कोशिश कर रहे होंगे। इस लेख में हम आपके लिए एक टेस्टी और हेल्दी पोहा चीला की रेसिपी लेकर आए है। इसे बनाना बेहद आसान है और कुछ ही मिनटों में तैयार किया जा सकता है। 

इस डिश में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और विटामिन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर पोहा चीला को हेल्दी नाश्ते की श्रेणी में रखा है। आइए आपको इसकी रेसिपी बताते हैं। 

पोहा चीला बनाने के लिए सामग्री

-1 कप पोहा (चपटा चावल)

-1/2 कप दही

-1 कप बारीक कटा हुआ प्याज

-1/2 कप कटी हुई गाजर

-1/4 कप धनिया पत्ती

-1-2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई

-1 चम्मच कसा हुआ अदरक

-1 चम्मच हल्दी पाउडर

-1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर

-1 चम्मच धनिया पाउडर

-नमक स्वाद अनुसार

-1-2 चम्मच तेल (खाना पकाने के लिए)

पोहा चीला बनाने की विधि

- सबसे पहले पोहा को अच्छे से धोकर 15 मिनट के लिए पानी में भिगो दें।  फिर पानी निचोड़कर एक प्लेट में रख लें।

- इसके बाद कटोरे में भीगा हुआ पोहा, दही, बारीक कटा प्याज, गाजर, हरा धनिया, हरी मिर्च, अदरक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डालकर सामग्री को अच्छे से मिला लें।

- अब आप नॉन-स्टिर पैन गरम करें और फिर थोड़ा सा तेल डालें।  इसके बाद आप तैयार मिश्रण को तवे पर डालें और फिर एक चम्मच से इसे फैलाएं।

- इसके बाद जब यह सुनहरा और कुरकुरा होने तक पकने दें। पक जाने पर इसे पैन से उतार लें और आपका गर्मा-गर्म पोहा चीला तैयार है। इसे आप चटनी या दही के साथ परोसें।

- स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें अपनी पसंद की अन्य सब्जियां, जैसे मटर या शिमला मिर्च मिला सकते हैं। कम कैलोरी वाले संस्करण के लिए, तेल के बजाय पानी का उपयोग करके चीला पकाएं।

प्रमुख खबरें

Delhi में आतिशबाजी के बाद Air Quality गंभीर, 20 निगरानी केंद्रों पर AQI खतरनाक स्तर पर

West Bengal में Kali Puja पर उमड़ी भारी भीड़, दक्षिणेश्वर और कालीघाट में लगीं कतारें

Delhi में पाबंदियों की अनदेखी कर देर रात तक फूटे Firecrackers, AQI 376 तक पहुंचा

Thailand में शुरू हुआ 27 दिवसीय Grand Diwali Festival, PM ने किया शुभारंभ