गुलाब के फूलों से बनाएं Homemade Moisturizer, सर्दियों में मिलेंगी खिली-खिली त्वचा

By दिव्यांशी भदौरिया | Dec 29, 2024

 ठंड के मौसम में स्किन ड्राई होने की समस्या सबसे ज्यादा देखने को मिलती है। अगर आप भी अपनी सूखी और बेजान त्वचा से परेशान रहते हैं, तो स्किन केयर के लिए आप घर पर ही गुलाबों से ही मॉइश्चराइजिंग क्रीम बना सकते है। यह स्किन को मुलायम और मॉइश्चराइज करेगी। इसे बनाना भी काफी आसान है, चलिए आपको बताते हैं गुलाबों के फूलों से कैसे बनाएं मॉइश्चराइजर।

गुलाब के फूलों को फेंके नहीं ऐसे करें इस्तेमाल

ज्यादातर लोग गुलाब की पंखुड़ियों से रोज वाटर बनाते हैं। हालांकि इन फूलों से आप मॉइश्चराइजर बना सकते हैं। जो आपके चेहरे को पिंक सॉफ्ट ग्लो देगा। इसे बनाने के लिए केवल एक या दो गुलाब के फूल लगेंगे।

गुलाब के फूलों से बनाएं मॉइश्चराइजर

सामग्री

- एक से दो गुलाब के ताजे फूल

-5 मिली पानी

-30 ग्राम एलोवेरा जेल

-4 मिली बादाम का तेल

बनाने का तरीका

सबसे पहले इन सभी चीजों को मिलाकर मिक्सी में पीस लें और पेस्ट को तैयार कर लें। इस पेस्ट को किसी कांच की शीशी में निकालें और फ्रिज में स्टोर कर लें। फ्रिज में ये मॉइश्चराइजर एक सप्ताह के लिए आसानी से चल सकता है। यदि आप चाहें तो ज्यादा गुलाब के फूल लेकर भी मॉइश्चराइजर तैयार किया जा सकता है।

होममेड गुलाब मॉइश्चराइजर चेहरे पर कैसे लगाएं

रोजाना आप नहाने से पहले चेहरे, गर्दन और हाथों पर लगाएं। आधा घंटे बाद आप नहा सकते हैं। इसके यूज से आपकी स्किन सॉफ्ट, स्मूद टेक्स्चर देने के साथ ही पिंक ग्लो भी देगा।

प्रमुख खबरें

Delhi में आतिशबाजी के बाद Air Quality गंभीर, 20 निगरानी केंद्रों पर AQI खतरनाक स्तर पर

West Bengal में Kali Puja पर उमड़ी भारी भीड़, दक्षिणेश्वर और कालीघाट में लगीं कतारें

Delhi में पाबंदियों की अनदेखी कर देर रात तक फूटे Firecrackers, AQI 376 तक पहुंचा

Thailand में शुरू हुआ 27 दिवसीय Grand Diwali Festival, PM ने किया शुभारंभ