घर पर ही बनाएं लाजवाब मलाई चाप, लोग कहेंगे वाह क्या स्वाद है

By मिताली जैन | Jun 26, 2019

खाने में लाजवाब मलाई चाप बहुत से लोगों को पसंद होती है। अक्सर लोग इसका लुत्फ उठाने के लिए बाजार का रूख करते हैं। लेकिन इसे घर पर भी बेहद आसानी से बनाया जा सकता है। बस जरूरत है इसे बनाने की विधि जानने का। तो चलिए जानते हैं घर पर ही बेहद आसानी से कैसे बनाएं मलाई चाप−

सामग्री−

आधा किलो चाप

तीन मीडियम साइज कटे प्याज

दो से तीन हरी मिर्च

आधा टीस्पून धनिया पाउडर

150 एमएल क्रीम

आधा टीस्पून काली मिर्च पाउडर

आधा टीस्पून गरम मसाला

नमक स्वादानुसार

कसूरी मेथी

एक तेजपत्ता

एक टुकड़ा दालचीनी

दो हरी इलायची

आठ दस दाने काली मिर्च

एक चम्मच लहसुन अदरक पेस्ट

एक कटोरी दही

इसे भी पढ़ें: नाश्ते में इस तरह झटपट बनाएं ब्रेड इडली, जानिए क्या है इसकी विधि

विधि− घर पर मलाई चाप बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन लेकर उसमें थोड़ा सा कुकिंग ऑयल डालें। जब यह गर्म हो जाए तो इसमें चाप डालकर करीबन पांच मिनट के लिए धीमी आंच पर ढककर पकाएं। बीच−बीच में पलटते रहें।

अब एक कड़ाही में थोड़ा तेल डालकर हल्का गर्म करें और इसमें सभी खड़े मसाले यानी तेजपत्ता, दालचीनी, काली मिर्च व इलायची डालकर चलाएं। अब इसमें बारीक कटा प्याज डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें। इसके बाद इसमें धनिया पाउडर, काली मिर्च पाउडर, गरम मसाला, लहसुन−अदरक पेस्ट डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। अब इसमें दही डालकर एक मिनट के लिए चलाएं। इसके बाद इसमें हरी मिर्च व नमक डालकर मिक्स करें। अब बारी आती है चापों की। 

इसे भी पढ़ें: गर्मी में बनाएं ठंडा−ठंडा चॉकलेट ओट्स बनाना मिल्कशेक

तैयार मसाले में चाप डालकर चलाएं और करीबन आधा कप पानी डालकर गैस तेज करके एक उबाल आने दें। जब उबाल आ जाए तो गैस कम करके ढककर पांच मिनट तक पकाएं। इसके बाद चाप को चलाएं और फिर इसमें कसूरी मेथी व क्रीम डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।

आपकी मलाई चाप ग्रेवी तैयार है। आप चाहे तो इसे यूं ही खाएं या फिर यह रोटी, परांठा या रूमाली रोटी के साथ भी बेहद लाजवाब लगती है। 

मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Ambati Rayudu की नई पारी, Hyderabad Cricket Association में संभाला Director का पद

Noida Airport से 15 जून को उड़ेगी पहली Flight, IndiGo जोड़ेगी Delhi-NCR को सीधा Mumbai से

CRPF का Zero Tolerance फरमान, सरकार विरोधी Social Media Post पर अब होगी सीधी कार्रवाई

बच्चों को Badminton नहीं खेलने दूंगा, Thomas Cup विनर Satwiksairaj का छलका दर्द