Monsoon Travel: मानसून में बनाएं MP के भांडेर रेंज फॉरेस्ट घूमने का प्लान, स्वर्ग से कम नहीं है ये जगह

By अनन्या मिश्रा | Aug 09, 2024

मध्य प्रदेश को भारत का दिल कहा जाता है। मध्य प्रदेश में कई ऐसी अनोखी और अद्भुत जगहें मौजूद हैं, जिनको देखने के लिए देश के हर कोने से पर्यटक पहुंचते हैं। एमपी ऐतिहासिक परिदृश्य से घिरा हुआ है। साथ ही यहां पर कई अद्भुत जगहें मौजूद हैं। मध्य प्रदेश में कई ऐसे जंगल मौजूद हैं, जिनको आप एक्सप्लोर कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Saawan Special: सावन में कानपुर के फेमस शिव मंदिरों के दर्शन का बना रहे प्लान, तो ऐसे बनाएं 3 दिन का ट्रिप

कहां है भांडेर रेंज फॉरेस्ट

भांडेर रेंज फॉरेस्ट मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में स्थित है। इस फॉरेस्ट के पास में पेंच नेशनल पार्क भी मौजूद है।

इस फॉरेस्ट को सतपुरा रेंज फॉरेस्ट का हिस्सा माना जाता है। इसको कई लोग भांडेर पठार के नाम से भी जाना जाता है। इसका क्षेत्रफल 10,000 वर्ग किमी है। इस पठार के पूर्व में छोटा नागपुर पठार है। जिसको विन्ध्याचल पर्वत शृंखला का हिस्सा माना जाता है।

खासियत 

भांडेर रेंज फॉरेस्ट की खासियत ही पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। यहां के घने जंगल, बड़े-बड़े पहाड़, घास के मैदान औऱ झील-झरने आदि इस जंगल की खूबसूरती को बढ़ाने का काम करते हैं।

भांडेर रेंज फॉरेस्ट को वाइल्डलाइफ जीव-जंतुओं का घर भी माना जाता है। आपको यहां पर कई ऐसे जानवर देखने को मिल जाएंगे, जो देश के कई हिस्से से विलुप्त हो चुके हैं। इस जंगल में कई जड़ी-बूटियां भी मिलती हैं। भांडेर रेंज फॉरेस्ट में दर्जन से भी अधिक प्रवासी पक्षियों की प्रजातियों को देख सकते हैं।

सैलानियों के लिए क्यों खास है भांडेर फॉरेस्ट

भांडेर रेंज फॉरेस्ट सैलानियों के लिए बेहद ही खास है। खासकर, जो पर्यटक प्रकृति के प्रेम करते हैं, उनके लिए यह जंगल किसी स्वर्ग से कम नहीं है। मानसून में इस जंगल की खूबसूरती चरम पर होती है। यहां का शांत वातावरण सैलानियों को खूब आकर्षित करता है।

जुलाई-अगस्त में जब यहां बारिश होती है, तो हर तरफ हरियाली ही हरियाली दिखाई देती है। यह जंगल मानसून ट्रेकिंग के लिए भी खूब जाना जाता है। ट्रेकिंग के दौरान कई अद्भुत दृश्यों को देखा जा सकता है।

एडवेंचर एक्टिविटी

यहां पर आप कई मजेदार एक्टिविटी कर सकते हैं। वहीं इस जंगल में कई पर्यटक हाईकिंग, कैंपिंग और ट्रेकिंग का लुत्फ उठाने के लिए पहुंचते हैं।

इसके अलावा भांडेर रेंज फॉरेस्ट जंगल सफारी के लिए खूब फेमस है। आप हर मौसम में यहां पर जंगल सफारी का लुत्फ उठा सकते हैं। साथ ही आप यदि फोटोग्राफी के शौकीन हैं, तो यहां पर फोटोग्राफी भी कर सकते हैं।

ऐसे पहुंचे

बता दें कि भांडेर रेंज फॉरेस्ट पहुंचना बेहद आसान है। आप किसी भी शहर से मध्य प्रदेश पहुंच सकते हैं। वहीं भांडेर फॉरेस्ट के सबसे पास में छिदंवाडा रेलवे स्टेशन है। जोकि राज्य के अलावा देश के कई हिस्सों से जुड़ा है।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से भांडेर फॉरेस्ट करीब 401 किमी दूर है। वहीं यह नागपुर से करीब 85 किमी दूर है।

प्रमुख खबरें

Kerala में LDF की वापसी तय, कोई सत्ता विरोधी लहर नहीं: CM Pinarayi Vijayan का बड़ा दावा

Punjab Congress में बड़े वकील Vasu Ranjan की एंट्री, 2027 में सरकार बनाने का लिया संकल्प

Chand Mera Dil Release Date: अनन्या पांडे और लक्ष्य की प्रेम कहानी 22 मई को बड़े पर्दे पर, करण जौहर ने साझा किया पहला लुक

Dispur Election: Dispur में BJP को किला बचाने की चुनौती, Congress की वापसी का दांव, समझें पूरा सियासी गणित