Corn Chaat: घर पर आसानी से बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल क्रिस्पी चाट, शाम की चाय के साथ उठाएं लुत्फ

By अनन्या मिश्रा | Apr 23, 2024

अक्सर शाम को महिलाएं यह सोचती हैं कि चाय के साथ स्नैक्स क्या बनाएं। बारिश के मौसम में भुट्टा यानी कि कॉर्न खाना तो लगभग हर किसी को पसंद होता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपके लिए रेस्टोरेंट स्टाइल क्रिस्पी कॉर्न चाट की रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Glowing Skin: इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए जरूर लगाएं ये फेस पैक, पहले दिन से दिखने लगेगा असर


क्रिस्पी कॉर्न चाट बनाने की सामग्री

ताजे या फ्रोजन  स्वीट कॉर्न- 2 कप

कॉर्न फ्लॉर- 1/4 कप 

चावल का आटा- 2 बड़े चम्मच

काली मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच

लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच

अमचूर पाउडर- 1 छोटा चम्मच

नमक- स्वादानुसार

नींबू का रस- 1 बड़ा चम्मच

रिफाइंड तेल

ऐसे बनाएं क्रिस्पी कॉर्न चाट

अगर आपने फ्रोजन कॉर्न लिए हैं, तो सबसे पहले उसकी बर्फ को पिघलने दें।

फिर एक बड़े बर्तन में पानी उबालने के लिए रखें और इसमें कॉर्न डाल दें।

अब 5 मिनट तक कॉर्न उबलने दें, उसके बाद इसको छलनी से अलग कर दें।

इसके बाद बड़े बाउल में चावल का आटा, कॉर्न फ्लोर, नमक और काली मिर्च पाउडर डालकर सभी को अच्छे से मिक्स करें।

इससे कॉर्न पर अच्छे से कोट लग जाए।

फिर एक बड़ी कढ़ाही में तेल गर्म करें और मीडियम आंच पर कोटेड कॉर्न को क्रिस्पी और सुनहरा होने तक भूनें।

सर्विंग बाउल में क्रिस्पी कॉर्न को निकालें और ऊपर से लाल मिर्च पाउडर, नमक, अमचूर और नींबू का रस डालकर अच्छे से मिक्स करें।

इस तरह से क्रिस्पी कॉर्न चाट बनकर तैयार हैं।

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है