Kitchen Hacks: बदबूदार किचन टॉवल को बनाएं नए जैसा, बस अपनाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे

By अनन्या मिश्रा | Oct 28, 2025

घर को साफ रखने की चाहत हर महिला की होती है। लेकिन कुछ छोटी-मोटी चीजें घर की खूबसूरती को खराब कर देती हैं और हेल्थ रिलेडेट प्रॉब्लम भी लेकर आती हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने घर के किचन को खूबसूरत बनाने की कोशिश करती हैं, लेकिन फिर भी छोटी-छोटी चीजें किचन की खूबसूरती को खराब कर सकती हैं। अगर आपके किचन में रखा टॉवल बदबू मारने लगा है, या फिर उसमें तेल की गंदी स्मेल आती है, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए कुछ आसान उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको अपनाकर आप टॉवल से आने वाली बदबू कम की जा सकती है।

इसे भी पढ़ें: Paneer Kaleji Recipe: पति और बच्चों को बनाकर खिलाएं लखनऊ की मशहूर पनीर कलेजी, रिश्तेदार भी करेंगे तारीफ 

नमक और थोड़ा डिटर्जेंट

आप किचन के गंदे टॉवल से गंदी स्मेल दूर करने के लिए आप बड़े बर्तन में गर्म पानी लें। अब इस पानी में नींबू की कुछ बूंदे मिलाएं। फिर इसमें नमक और थोड़ा सा डिटर्जेंट डाल दें। अब इस मिश्रण में टॉवल को 20-25 मिनट तक भिगोकर रखें। इसके बाद टॉवल को साफ पानी से धोकर धूप में सुखा लें।

बेकिंग सोडा

इसके अलावा आप इन कपड़ों से गंदी बदबू को कम करने के लिए तेज गर्म पानी में बेकिंग सोड मिक्स करके इसमें नींबू के रस की कुछ बूदें मिला दें। अब दोनों कपड़ों को 30 मिनट तक भिगोकर रखें और कुछ देर के लिए इस कपड़े को पानी में रहने दें। फिर थोड़ी देर बाद टॉवल को साफ पानी से धोकर धूप में सुखा लें। इस टिप्स की सहायता से आप किचन के गंदे टॉवल से सारी गंदगी और बदबू को कम कर सकती हैं।

प्रमुख खबरें

Womens Cricket का बदलेगा कैलेंडर, ICC ने Champions Trophy की तारीख बदली, नए Tournament को मंजूरी।

Indian Economy के लिए Good News, सरकार ने समय से पहले हासिल किया Fiscal Deficit का Target

Tata Sons Listing पर Noel Tata की आपत्ति, Stock Market में ग्रुप शेयरों को लगा बड़ा झटका

ICC का बड़ा एक्शन: भ्रष्टाचार के आरोपों पर Cricket Canada सस्पेंड, लेकिन Players खेलेंगे मैच