Ram Navami Festival Recipes: रामनवमी पर भगवान राम के लिए घर पर बनाएं स्पेशल मिठाई, ये है आसान रेसिपी

By अनन्या मिश्रा | Mar 30, 2023

देशभर में राम नवमी का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। इस वर्ष यह पर्व आज यानि की 30 मार्च को मनाया जा रहा है। आज के दिन कई दुर्लभ और शुभ संयोग बन रहे हैं। यह पर्व हिंदू धर्म में बहुत ही महत्व रखता है। क्योंकि इस दिन को आराध्य भगवान श्रीराम के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। रामनवमी के मौके पर तमाम जगह शोभा यात्रा भी निकाली जाती है।

इसे भी पढ़ें: Ram Navami 2023: 30 मार्च को 5 शुभ योगों में मनाई जायेगी रामनवमी

बेसन लड्डू

बेसन लड्डू एक लोकप्रिय डेसर्ट में आता है। बेसन के लड्डू बनाने के लिए बेसन, घी, चीनी और इलायची पाउडर चाहिए होता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले बेसन को घी में अच्छे से भून लें। हल्का ब्राउन होने पर इसमें चीनी, इलायची पाउडर और सूखे मेवे मिक्स कर दें। इसके बाद अब छोटे-छोट लड्डू बनाकर तैयार कर लें। इस प्रसाद को बनाकर रामनवमी पर भगवान राम को अर्पित कर सकते हैं।

नारियल के लड्डू

नारियल के लड्डू भी आप भोग में चढ़ा सकते हैं। यह खाने में स्वादिष्ट होने के साथ ही हेल्दी भी होते हैं। इसे बनाने के लिए कसा हुआ सूखा नारियल, चीनी और दूध ले लें। अब 1 कप कसे हुए नारियल, आधा कप चीनी और 1/4 कप दूध को मिक्स कर लें। फिर इसे धीमी आंच पर तब तक पकने दें, जब तक यह मिश्रण गाढ़ा न हो जाए। इस मिश्रण के ठंडा होने बाद इसके छोटे-छोटे लड्डू बानकर तैयार कर लें और फिर सूखे मेवे से गार्निश कर लें।

मीठे चावल

रामनवमी पर आप भोग चढ़ाने के लिए मीठे चावल भी बना सकते हैं। स्वादिष्ट होने के साथ ही इन्हें बनाना भी काफी आसान होता है। मीठे चावल बनाने के लिए एक कप बासमती चावल को धोकर आधे घंटे के लिए भिगो लें। फिर इसका पानी निकालकर एक बर्तन में भीगे हुए चावल, 2 कप दूध, 1/2 कप चीनी, केसर के 3 से 4 धागे और इलायची पाउडर डालकर मीडियम आंच पर पकाएं। नरम होने तक इन्हें पकाते रहें। इस आसान तरीके से मीठे चावल बनाकर तैयार कर सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi में CEC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले Abhijeet Dipke और कई नेता हिरासत में

Kochi में स्पा में नौकरी के बहाने सामूहिक दुष्कर्म, मंत्री Bindu Krishna ने पीड़िता को दिया न्याय का भरोसा

CEC के खिलाफ प्रदर्शन में अरविंद केजरीवाल और ममता बनर्जी समेत कई विपक्षी नेता हिरासत में लिए गए

ठाणे पुलिस ने Pradeep Purnekar मर्डर केस में यूपी कोर्ट से दो संदिग्धों का Transit Remand मांगा