रेस्टोरेंट स्टाइल जैसा चटपटा मसाला पापड़ घर पर बनाएं, नोट करें आसान रेसिपी

By दिव्यांशी भदौरिया | Jul 19, 2024

होटल या रेस्टोरेंट में हम सभी जाते हैं तो मेन कोर्स खाते हैं तो इसके साथ ही आप ने चटपटा मसाला पापड़ जरुर ऑर्डर करते हैं। यह खाने के स्वाद को डबल कर देता है। मसाला पापड़ खाने में बहुत ही ज्यादा टेस्टी होता है। आइए जानते इसे बनाने का तरीका।

- पापड़

- प्याज

- हरा धनिया

- टमाटर

- हरी मिर्च कटी

- चाट मसाला

- लाल मिर्च पाउडर

- बारीक सेव

- मूंगफली दाने उबले

- तेल

मसाला पापड़ बनाने का तरीका

- सबसे पहले कढ़ाई में तेल गर्म करें। पापड़ को गर्म तेल में तलें। तला हुआ पापड़ नहीं खाते तो इसे गर्म तवे पर सेंक लें।

- फिर इसमें प्याज, हरी मिर्च, टमाटर, धनिया पत्ता को बारीक काट लें। इसमें खीरा और मूली भी बारीक कर के डाल सकते हैं। फिर इसे पापड़ पर फैला दें।

- इसके बाद ऊपर चाट मसाला, तली मूंगफली और सेव ऊपर से डालें। अब हरी धनिया से गार्निश करें। 

प्रमुख खबरें

Revanth Reddy की US Visit को केंद्र से नहीं मिली मंजूरी, कांग्रेस और भाजपा में छिड़ी बहस

CPI M नेताओं ने AN Shamseer पर टिप्पणी करने पर Vellappally Natesan को आड़े हाथ लिया

Meerut Murder Case में सौतन समेत 3 गिरफ्तार, बेटे के विवाद में की थी हत्या

Neha Pachisia मामले में MP Police ने गठित की SIT, जमीन सौदे की होगी जांच