Sawan Special Recipe: सावन में घर पर बनाएं टेस्टी एंड क्रिस्पी अनरसे की गोली, नोट करें बनाने का तरीका

By दिव्यांशी भदौरिया | Aug 11, 2024

सावन का पवित्र और शुभ महीना चल रहा है। इस माह में भगवान शिव के भक्त पूजा और व्रत रखते हैं। सावन के महीने मे कई त्योहार आते हैं, जिनमें कई मिठाईयां बनाई जाती है। ऐसी ही एक मिठाई जिसे सावन में बनाया जाता है। अनरसे सावन के महीने की सबसे खास मिठाई है। वैसे तो इसे चपटे आकार मे भी बनाया जाता है लेकिन ये छोटी-छोटी गोलियां काफी अच्छे लगते है। अनरसे की गोलियां बाहर से एकदम क्रिस्पी और अंदर से काफी मुलायम होने की वजह से काफी स्वादिष्ट होती है। अनरेस की यह डिश फूड ब्लॉगर अम्मा की थाली ने शेयर की है।  आइए जानते हैं इसकी रेसिपी।

सामग्री

-चावल - 2 कप

-चीनी पाउडर - 1/2 कप

- सफेद तिल - 2 बड़े चम्मच

-दूध - 1/2 कप (आटा लगाने के लिए)

अनरसे की गोली बनाने का तरीका

- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले चावल को 6 से 7 घंटे या फिर रात भर के लिए पानी में भिगो कर रखें।

- चावल फूलने के बाद इसे दो से तीन बार बदलकर अच्छे से धो लीजिए।

- फिर चावल को पानी से साफ करने के बाद अंब पंखे के नीचे एक कपड़ा को बिछाकर इस पर चावल को डालकर फैलाएं और फिर चावल में लगे पानी को पंखे की हवा में 10 से 15 मिनट तक सूखने दें।

- फिर आप चावल को मिक्सर जार में पीस लें और इसका आटा बना लीजिए।

- अब बड़े बर्तन में चावल का आटा, चीनी पाउडर और इसमें थोड़ा-थोड़ा दूध डालकर सारे चीजों को अच्छे से मिलाते हुए गीला आटा लगाकर तैयार कर लीजिए।

- आटा लगाने के बाद अब इसे 1 दिन के लिए ढककर एक किनारे रख दें जिससे आटा अच्छे सेट हो जाएगा। 

- एक दिन के बाद जब आटा फुल कर टाइट हो जाए फिर इसे अच्छे से मसलकर अनरसे के लिए इसका छोटे-छोटे लोईयां बना लें।

- इसके बाद लोई को चिकना गोली बनाकर इसे सफेद तिल में अच्छे से लपेंटे लें। इसी तरीके से सभी लोई का अनरसे बनाकर तैयार कर लीजिए।

- फिर आप फ्राई करने के लिए कड़ाही में तेल डालकर मीडियम गैस पर गर्म करें।

- जब तेल गर्म हो जाए इसमें अनरसे को डालकर मध्यम आंच पर इसे बराबर चलाते हुए ऊपर से अच्छे से सुनहरे रंग में होने तक फ्राई कर लीजिए।

-  अनरसे को फ्राई करने के बाद इसे ठंडा होने के लिए रख दें और फिर इसके बाद किसी डिब्बे या जार में स्टोर करके महीने भर तक जब आपको खाने का मन हो तो इसका आनंद लें।

प्रमुख खबरें

Ayodhya में हनुमानगढ़ी और रामलला के दर्शन कर संतों से मिले CM Yogi, भेंट किए उपहार

देश के सजग पहरी हैं Indian Army के जवान, Sikkim पहुंचे Rajnath Singh ने की सराहना

Gold-Silver Price: वैश्विक महंगाई और US-Iran तनाव से सोने-चांदी पर रहेगा दबाव

दाढ़ी बढ़ाने से कोई Revanth Reddy नहीं बनता, Telangana CM ने BRS नेता KTR पर कसा तंज