Leftover Recipes: बची हुई आलू गोभी की सब्जी से बनाएं टेस्टी और हेल्दी डिश, नोट कर लें रेसिपी

By अनन्या मिश्रा | Dec 09, 2023

अक्सर हमारे घरों में सब्जी के बचने के बाद उनको फेंक दिया जाता है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि इन सब्जियों की मदद से आप कई बेहतरीन और स्वादिष्ट रेसिपी बना सकती हैं। न सिर्फ बड़े बल्कि बच्चे भी आलू गोभी की सब्जी शौक से खाते हैं। ऐसे में अगर आपके घर में आलू गोभी की सब्जी ज्यादा बनाई जाती है और खाने के बाद बची हुई सब्जी को फेंक देती हैं, तो बता दें कि यह आर्टिकल आपके लिए है।

इसे भी पढ़ें: Right Way To Apply ghee On Skin: चेहरे पर रेगुलर घी लगाने से जवां, ग्लोइंग और मुलायम रहेगी स्किन, जानिए कैसे करें अप्लाई

सामग्री

बची हुई आलू गोभी की सब्जी- 1 बाउल

आलू-1 (उबले हुए)

प्याज- 2 (बारीक कटा हुआ)

चाट मसाला- 1 छोटा चम्मच

गरम मसाला- आधा चम्मच

नमक-स्वादानुसार

धनिया के पत्ते-1 चम्मच

हींग- 1/4 चम्मच

ब्रेड चूरा-1 चम्मच

लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच

तेल-2 चम्मच (तलने के लिए)


ऐसे बनाएं

आलू गोभी की सब्जी का कबाब बनाने के लिए एक बाउल में बची हुई आलू डालें और इन्हें अच्छे से मैश कर लें।

फिर इसमें प्याज, अन्य सामग्रियां जैसे- लाल मिर्च पाउडर, हींग, गरम मसाला, स्वादानुसार नमक, धनिया के पत्ते और उबले हुए आलू डालें।

सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करने के बाद इसे कबाब के आकार में बना लें।

फिर एक पैन में तेल गर्म कर लें।

अब पैन में कबाब को ब्रेड के चूरा में लपेट लें।

इसे दोनों तरफ से अच्छे से फ्राई कर लीजिए।

फ्राई होने के बाद इन्हें हरी चटनी के साथ सर्व करें।

इस आसान तरीके से आलू गोभी की सब्जी का कबाब बनाकर तैयार हो जाएगा।

प्रमुख खबरें

पैसा कभी हमारे बीच नहीं आया: Bigg Boss 20 में Mahhi Vij के एलिमनी ठुकराने पर Jay Bhanushali का दिल जीतने वाला रिएक्शन

Mumbai Mayor के दफ्तर, Amitabh Bachchan के आवास और Diljit Dosanjh के शो पर बम हमले की धमकी

अरुणाचल सीमा तनाव पर PM Narendra Modi संसद को विश्वास में लें: Congress

UP MLC Election: फतेहपुर में बूथ कैप्चरिंग का प्रयास, Akhilesh Yadav ने BJP पर साधा निशाना